• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • वास्तु

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips: पैसे रखते और गिनते समय न करें ये काम, नहीं तो देवी लक्ष्मी क्रोधित हो जाएंगी

Vastu Tips: हिंदू धर्म में लक्ष्मी माता को धन की देवी माना जाता है। इसलिए धन का जो रूप हो, उसमें लक्ष्मी का वास होता है। धन होने पर भी मां लक्ष्मी किस...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 13 Nov 2022 10:50:19 AM (IST)Updated Date: Tue, 15 Nov 2022 12:30:05 PM (IST)
Vastu Tips: पैसे रखते और गिनते समय न करें ये काम, नहीं तो देवी लक्ष्मी क्रोधित हो जाएंगी
Vastu Tips: हिंदू धर्म में लक्ष्मी माता को धन की देवी माना जाता है। इसलिए धन का जो रूप हो, उसमें लक्ष्मी का वास होता है। धन होने पर भी मां लक्ष्मी किसी न किसी कारण क्रोधित हो जाती हैं।

Vastu Tips: कुछ लोग वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करते हैं। पूजा के अलावा, वे घर में सुख, शांति, समृद्धि और माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए नियमों का पालन करते हैं। जीवन में धन की कमी से बचने के लिए ये उपाय किए जाते हैं। कहा जाता है कि जिस घर में महालक्ष्मी का वास होता है। वहां सुख-समृद्धि बनी रहती और धन की कमी नहीं होती है। यदि देवी लक्ष्मी नाराज होती है तो घर में दरिद्रता आती है। यह व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है। बहुत से लोग पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन उनका पैसा टिकता नहीं है। इसलिए देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा के साथ वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। कहा जाता है कि अक्सर पैसे गिनते समय गलतियां हो जाती हैं। यह गलती महालक्ष्मी की नाराजगी का एक कारण हो सकती है। आइए जानते हैं कि पैसे गिनते समय कौन सी गलतियां माता को गुस्सा दिलाती हैं।

पर्स में सिर्फ पैसे रखें

हिंदू धर्म में लक्ष्मी माता को धन की देवी माना जाता है। इसलिए धन का जो रूप हो, उसमें लक्ष्मी का वास होता है। धन होने पर भी मां लक्ष्मी किसी न किसी कारण क्रोधित हो जाती हैं। इसलिए ऐसी बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में पैसे के अलावा कुछ नहीं रखना चाहिए।


पैसे गिनते समय थूक का प्रयोग न करें

कुछ लोगों को नोट गिनते समय थूकने की आदत होती है। ये पूरी तरह गलत है। धार्मिक मान्यता के अनुसार बार-बार धन पर थूकने से देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं और आर्थिक तंगी का कारण बनती हैं। वहीं नोटों पर लगी गंदगी पेट में चली जाती है। इससे पेट संबंधी बीमारियां होने की आशंका रहती है।

पर्स को पैसों से भरा रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पर्स में फालतू चीजों को रखने की बजाय भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, कुबेर देवता या आराध्या देवी-देवता के चित्र बने सिक्के को रखें।

- हमेशा राशि के अनुसार पर्स के रंग का चुनाव करना चाहिए।

- अपने पर्स को कभी भी जूठे या अपवित्र हाथों से न छुएं, क्योंकि देवी लक्ष्मी का वास स्वच्छता में होता है।

- पर्स में कभी पैसों को तोड़-मरोड़कर नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे दोष माना गया है। जिसके कारण माता लक्ष्मी का अपमान होता है।

- पर्स या पैसे रखने की जगह पर बिल, पर्चियां और फालतू कागज न रखें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'