Vastu Tips: पढ़ाई में मन लगाना बहुत जरूरी है। अगर आपका बच्चा पढ़ाई में लगातार पिछड़ रहा है। उसका मन पढ़ाई में नहीं लग रह, तो आपको वास्तु शास्त्र के कुछ नियम का पालन करना चाहिए। घर में वास्तु दोष होने से नकारात्मकता बढ़ती है। वहीं मन की एकाग्रता नहीं बन पाती। जिससे मानसिक तनाव बढ़ने लगता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कुछ उपाय बताए गए हैं, जो छात्रों का ध्यान पढ़ाई की ओर केंद्रित करते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
स्टडी रूम में लगाएं मोमबत्ती
वास्तु जानकारों के अनुसार बच्चों के स्टडी रूम में मोमबत्ती लगाना चाहिए। इससे उनका मन पढ़ाई की ओर केंद्रित होगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों के कमरे की पूर्वी उत्तर या दक्षिणी भाग में मोमबत्ती जलाने से बच्चे पढ़ाई की ओर रुचि लेने लगते हैं। उनका मन पढ़ाई में लगता है। साथ ही बौद्धिक क्षमता बढ़ती है।
इस दिशा में रखें टेबल
स्टडी टेबल का आकार रैक्टेंगल होना चाहिए। अनियमित आकार कुछ लोगों को आकर्षिक करता है, लेकिन यह बच्चों की पढ़ाई के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ध्यान रखें कि स्टडी टेबल का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए।
केसर का तिलक लगाएं
अगर बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, तो उनकी जेब में एक फिटकरी का टुकड़ा रख दें। रोजाना बच्चे के माथे और नाभि पर केसर का तिलक लगाएं। वहीं स्टडी रूम में टीवी, वीडियो गेम व सीडी प्लेयर जैसी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। इन चीजों से पढ़ाई से मन भटकता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'