घर की छत पर लगा सकते हैं झंडा, पढ़ें क्या है वास्तु शास्त्र
घर की छत को हर कोई अपनी-अपनी पसंद से सजाना पसंद करता है। छत पर कोई गार्डन बना लेता है, कोई जिम बना लेता है।
By Anurag Mishra
Edited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 10:36:35 PM (IST)
Updated Date: Thu, 18 Jan 2024 10:36:35 PM (IST)
छत पर झंडा।HighLights
- घर की छत पर झंडा लगाना शुभ या अशुभ
- वास्तु शास्त्र के नियमों में है इसकी जानकारी
धर्म डेस्क, इंदौर। Ghar Par Jhanda Lagana Sahi Ya Galat: घर की छत को हर कोई अपनी-अपनी पसंद से सजाना पसंद करता है। छत पर कोई गार्डन बना लेता है, कोई जिम बना लेता है। किसी को घर की छत पर झंडा लगाना पसंद होता है। घर की छत पर झंडा लगाने के बारे में वास्तु शास्त्र में बताया गया है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से इस लेख में बताया है कि वास्तु शास्त्र में घर की छत पर झंडा लगाना ठीक है कि नहीं।
क्या घर की छत पर झंडा लगा सकते हैं?
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर झंडा लगा सकते हैं। इस शुभ माना गया है। आप छत पर झंडा लगाते हैं, तो उससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
घर की छत पर झंडा लगाने से घर में दिव्य शक्तियों का वास होने लगता है। यह आपकी तरक्की में आ रही बाधाओं को दूर करता है, जिससे सफलता मिलना शुरू हो जाती है। घर में धन लाभ होने लगता है। ![naidunia_image]()
घर की छत पर कैसा झंडा लगाना चाहिए?
- झंडा लगाते समय वास्तु के नियमों की जानकारी जरूर होनी चाहिए। घर की छत पर झंडा लगाते समय यह ध्यान रखें कि यह काले या नीले रंग का नहीं होना चाहिए। यह झंडा साबुत ही होना चाहिए। फटे और पुराने झंडे को लगाने से बचना चाहिए।
झंडा हल्के रंग का ही होना चाहिए। झंडे पर शुभ चिन्ह जैसे ॐ या स्वास्तिक का चिह्न होना चाहिए। डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'