By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 10 Jul 2023 11:24:18 AM (IST)
Updated Date: Mon, 10 Jul 2023 11:24:42 AM (IST)
मेष राशि, 11 जुलाई 2023, लव राशिफल। प्रेम संबंधों को लेकर मन उदासीन रह सकता है और आप प्रेमी से बात करने में भी दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे। किसी बात को मन में दबाए रखने से कोई समस्या हल नहीं होगी।
वृषभ राशि, 11 जुलाई 2023, लव राशिफल
आज आप रोमांस और रोमांच महसूस करेंगे। लव पार्टनर को प्रपोज करने के लिए दिन ठीक नहीं है। सगाई या विवाह में देरी हो सकती है। रिश्ता टूट भी सकता है। शादीशुदा जोड़े के जीवन में तनाव रहेगा। शादी टूट सकती है. धैर्य से काम लें.
मिथुन राशि, 11 जुलाई 2023, लव राशिफल
प्यार-मोहब्बत के मामले में पैसे-पैसे की गंध नहीं आनी चाहिए। आप एक-दूसरे को किसी भी तरह का गिफ्ट देते हैं या लेते हैं तो उससे आपकी भावनाएं जुड़ी होती हैं। मनमुटाव के समय उनसे किसी भी प्रकार की नोक-झोंक न करें।
कर्क राशि, 11 जुलाई 2023, लव राशिफल
प्यार के रिश्तों को मजबूत करने की जरूरत है। आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। आपकी थोड़ी सी कोशिश दूरियां कम करने का काम करेगी. पिता की सलाह रिश्तों में मधुरता ला सकती है। बेवजह की बहस पति-पत्नी के बीच झगड़े को बढ़ा सकती है। शादी का रिश्ता तय होते ही रुक सकता है। घर के माहौल पर नियंत्रण रखें.
सिंह राशि, 11 जुलाई 2023, लव राशिफल
अगर आप प्रेम संबंधों में निराशावादी होते जा रहे हैं तो प्रेमी आपको अपना मूड बेहतर करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपके अंदर आशा की किरण जाग सकती है, जिससे मन काफी सकारात्मक महसूस करेगा। इसके बाद आप कोई बड़ा फैसला लेना चाहेंगे।
कन्या राशि, 11 जुलाई 2023, लव राशिफल
तलाक को लेकर कोर्ट में चल रहा मामला खत्म हो सकता है। आपका आत्मविश्वास प्रेमी को पसंद आएगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बिना वजह झगड़ों में न पड़ें। खर्चे बढ़ेंगे, सावधान रहें। सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहेंगे। परिवार के साथ धैर्य रखें।
तुला राशि, 11 जुलाई 2023, लव राशिफल
आप दोनों को प्रेम संबंध में बंधे हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी आप दोनों एक-दूसरे पर ज्यादा विश्वास नहीं कर पाए हैं। जब आपका विश्वास ही डगमगाने लगा हो तो कसम खाने और वादे करने से कोई फायदा नहीं।
वृश्चिक राशि, 11 जुलाई 2023, लव राशिफल
पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है। प्रेमी जोड़ों के रिश्ते में दरार आ सकती है। बात-बात पर क्रोध करने से बचें। पार्टनर का अमर्यादित व्यवहार आपको आहत कर सकता है। युवाओं के लिए यह एक रोमांटिक दिन है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आप मूवी देख सकते हैं या डेट पर जा सकते हैं।
धनु राशि, 11 जुलाई 2023, लव राशिफल
आप दोनों के बीच कई समस्याएं उभरने की संभावना है। आप इन परेशानियों से बच सकते हैं, नहीं तो प्रेमी जीवन खत्म होने की कगार पर पहुंच सकता है। छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बनाने से परेशानी ही बढ़ेगी। मन को शांत रखना सीखें.
मकर राशि, 11 जुलाई 2023, लव राशिफल
लव लाइफ में कुछ उलझने बनी रहेगी, जिसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आपका आकर्षण और सौंदर्य सभी को मोहित कर लेगा। अतिरिक्त आय का साधन बन सकता है। अपनी प्यारी-प्यारी बातों से माहौल को खुशनुमा बनाए रखें और व्यर्थ की अफवाहों से दूर रहें।
कुंभ राशि, 11 जुलाई 2023, लव राशिफल
आपकी लव लाइफ में कुछ परेशानियां आएंगी। इन मुद्दों को सुलझाने की कोशिश आपको भावनात्मक रूप से कमजोर बना सकती है और इन्हें अकेले हल करना आपके हाथ में नहीं होगा। यदि आप समाधान चाहते हैं तो आपको प्रेमी का हाथ पकड़ना होगा।
मीन राशि, 11 जुलाई 2023, लव राशिफल
नौकरी के उतार-चढ़ाव से मूड ऑफ हो जाएगा। प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है। अकेले रहने वाले युवक-युवतियों की पार्टनर ढूंढने की तलाश आज पूरी हो सकती है। आज आप नए दोस्त और प्रेम संबंध बना सकते हैं। आप अपने प्रेमी के साथ फ्लर्ट करना चाहेंगे। जीवनसाथी का रोमांटिक मूड आपको पसंद आएगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'