Agarbatti Benefits: पूजा-पाठ के दौरान क्यों जलाई जाती है अगरबत्ती? जानिए इसके फायदे
कहा जाता है कि अगरबत्ती जलाने से सकारात्मकता आती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
By Ekta Sharma
Edited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 12 Feb 2024 04:48:12 PM (IST)
Updated Date: Mon, 12 Feb 2024 04:48:12 PM (IST)
Agarbatti BenefitsHighLights
- पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाना शुभ माना जाता है।
- अगरबत्ती जलाने से घर सुगंधित हो जाता है।
- ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
धर्म डेस्क, इंदौर। Agarbatti Benefits: हम हर दिन पूजा-पाठ के साथ भगवान की आराधना करते हैं। पूजा में धूप, अगरबत्ती, कपूर और दीपक भी जलाए जाते हैं। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और घर में भी सकारात्मक माहौल बना रहता है। आमतौर पर भगवान की पूजा शुरू करने से पहले अगरबत्ती जलाई जाती है।मान्यता के अनुसार, पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगरबत्ती जलाने से सकारात्मकता आती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। कम ही लोग जानते हैं कि अगरबत्ती जलाना शुभ क्यों माना जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पूजा-पाठ में अगरबत्ती का कितना महत्व होता है।
इस कारण जलाई जाती है अगरबत्ती
- अगरबत्ती जलाने से घर सुगंधित हो जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इस कारण अगरबत्ती जलाना शुभ माना जाता है।
- घर में अगरबत्ती जलाने से बैक्टीरिया नष्ट होते हैं और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रोजाना अगरबत्ती जलाई जाए, तो वास्तु दोषों से भी छुटकारा मिलता है।
- अगरबत्ती जलाने से मानसिक तनाव की समस्या दूर होती है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगरबत्ती सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
- अगरबत्ती जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और घर में सुगंधित वातावरण हो जाता है।
- अगर आपके बनते काम बार-बार बिगड़ते हैं, तो घर में अगरबत्ती जलाएं। इससे आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'