• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Annapurna Jayanti 2024: अन्नपूर्णा जयंती पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, मां अन्नपूर्णा की कृपा से होगी धन की बारिश

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर 15 दिसंबर, रविवार को अन्नपूर्णा जयंती शिववास योग में मनाई जाएगी। इस दिन नगर के प्रमुख मंदिरों में भगवान के विग्रह का विशेष श्रृ...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 15 Dec 2024 11:58:08 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Dec 2024 12:20:56 PM (IST)
Annapurna Jayanti 2024: अन्नपूर्णा जयंती पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, मां अन्नपूर्णा की कृपा से होगी धन की बारिश
अन्नपूर्णा जयंती पर मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद के लिए रखें व्रत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मार्गशीर्ष महीना भगवान कृष्ण को समर्पित होता है।
  2. मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर मां अन्नपूर्णा की पूजा होती है।
  3. पूर्णिमा तिथि पर मार्गशीर्ष महीने का समापन होता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। मार्ग शीर्ष की पूर्णिमा पर अन्नपूर्णा जयंती शिववास योग में 15 दिसम्बर रविवार को मनाई जाएगी। पूर्णिमा को नगर के प्रमुख मंदिरों मे भगवान के विग्रह का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। श्री गिरिराज धारण की परिक्रमा भी एकादशी से शुरु हो गई है।

अन्नपूर्णा जयंती पर दान-पुण्य और पवित्र सरोबर में स्नान का विशेष महत्व है। अन्न का दान सर्वोत्तम माना गया है।

अन्नपूर्णा पूजा शुभ मुहूर्त

  • इस साल अगहन पूर्णिमा की तिथि 14 दिसंबर शनिवार 4 बजकर 58 से शुरू होगी, जिसका समापन 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 31 पर होगा. उदयातिथि के अनुसार अन्नपूर्णा जयंती 15 दिसंबर को पड़ रही है। मां अन्नपूर्णा को अन्नदा और शाकुम्भी भी कहते हैं।

naidunia_image

  • ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि 15 को अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाएगी। इस दिन अन्न और धन की देवी मां अन्नपूर्णा की पूजा की जाती है। इस दिन उनकी पूजा करने वाले व्रत भी रखते हैं। इस व्रत को करने से साधक पर मां अन्नपूर्णा की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से अन्न और धन के भंडार भरे रहते हैं। जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं।

naidunia_image

  • इस शुभ अवसर पर साधक श्रद्धा भाव से मां अन्नपूर्णा की पूजा करते हैं। अन्नपूर्णा जयंती पर शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का संयोग दिन भर है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर दुर्लभ शिववास योग का भी निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। अन्न और धन में वृद्धि होती है।