Lizard In Temple: जब आप अपने घर में छिपकली को देखते हैं तो क्या करते हैं ? शायद उसे भागने में जुट जाते हैं। ज्यादातर लोग ऐसा ही करते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है ? आज हम आपको बताएंगे कि छिपकली दिखने पर क्या करना चाहिए खासतौर पर जब छिपकली घर में बने मंदिर के अंदर दिखे। भारतीय ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार छिपकली को देवी लक्ष्मी का प्रतीक बताया गया है। छिपकली का दिखना एक शुभ संकेत है। यदि ये छिपकली मंदिर में देखे तो समझिए आप बहुत सौभाग्य शाली हैं, क्योंकि इससे आपको चमत्कारी फल प्राप्त होते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद के अनुसार छिपकली को हमारे समाज में अन्य जीवों की तरह से ही देखा जाता है। सभी उसे भागने के प्रयास में लगे रहते हैं। कुछ लोग तो छिपकली को मार भी देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आपको अचानक से छिपकली नजर आए तो ये आपके लिए शुभ है। छिपकली का घर के मंदिर और किचन में दिखना भी शुभ होता है।
शरीर के इन अंगों पर गिरें तो क्या है संकेत
ज्योतिष के अनुसार छिपकली का शरीर के अंगों पर गिरना हर बार अशुभ नहीं होता। शरीर के कुछ अंगों पर छिपकली का गिरना शुभ भी माना जाता है। आइये जानते हैं शरीर के किन अंगो पर छिपकली का गिरना शुभ होता और किन पर अशुभ।
गर्दन - छिपकली आपकी गर्दन पर गिरती है तो इसे शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार ऐसा होने पर आप शुत्र पर विजय प्राप्त करते हैं।
नाक - छिपकली का नाक पर गिरना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ये आपके भाग्यदोय का संकेत होता है।
हाथ - अगर छिपकली आपके दाएं हाथ पर गिरती है तो धन लाभ होता है। बाएं हाथ पर गिरने से धन की हानि होती है।
कलाई - छिपकली के दाएं हाथ की कलाई पर गिरने से धन की हानि होती है। जबकि बाएं हाथ की कलाई पर गिरने से बदनामी का डर होता है।
माथा - महिला या पुरूष किसी के भी माथे पर छिपकली के गिरने को बेहद शुभ माना गया है। ये धन प्राप्ति के संकेत होते हैं।
पीठ - अगर पीठ पर छिपकली गिरती है तो ये बेहद अशुभ होता है। कहा जाता है कि ये व्यक्ति को मानसिक परेशानी में पहुंचा देता है।
बाल - बालों में छिपकली का गिरना अशुभ होता है। आकस्मिक मृत्यु होने का संकेत है। इसमें दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है।
दाड़ी - पुरुषों की दाड़ी पर छिपकली का गिरना अशुभ माना जाता है। ये आर्थिक नुकसान देने का संकेत है।
कान - ज्योतिष के अनुसार कान पर छिपकली का गिरना शुभ होता है। अगर दाएं कान पर छिपकली गिरती है तो धन की प्राप्ति होती है। बाएं कान पर गिरने से आयु बढ़ती है।
पैर- ज्योतिष के अनुसार दाएं पर छिपकली गिरने से यात्रा का संयोग बनता है। बाएं पैर पर गिरने से धन हानि होती है।
यहां दिखे छिपकली तो समझे शुभ समाचार मिलेगा
घर के मंदिर में छिपकली का अचानक दिखना बेहद शुभ होता है। इसका सीधा अर्थ होता है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। अगर छिपकली काली है, तो यह समझ लें कि अलक्ष्मी (देवी लक्ष्मी की बड़ी बहन अलक्ष्मी) आर्थिक संकट देने वाली है। इनके आने से घर में धन की हानि होना तय है।
कब होता है छिपकली का दिखना शुभ ?
अगर आपको छिपकली शुक्रवार के दिन घर के मंदिर में नजर आती है, तो आपके लिए ये शुभ संकेत है। लेकिन छिपकली मृत (मरी हुई) देख तो ये अशुभ संकेत होता है। अगर छिपकली सुबह-सुबह नजर आए तो आपको लाभ होने वाला है। उन्नति मिलने वाली है।
मंदिर की फर्श पर छिपकली दिखना
मंदिर के फर्श अगर छिपकली मृत पाए जाए तो समझिए आपको कोई आर्थिक हानि होने वाली है। वही, छिपकली मंदिर के फर्श पर चलती नजर आए तो ये आर्थिक लाभ का संकेत होता है। मंदिर में पूजा के दौरान छिपकली आपके ऊपर चढ़ जाए तो समझिए आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है।
दीपावली पर छिपकली का देखना होता है शुभ
दीपावली पर घर के मंदिर में छिपकली का नजर आना शुभ माना जाता है। दीपावली मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन उनके प्रतीक का नजर आना शुभ ही होता है। लेकिन कटी पूंछ वाली छिपकली का दिखना आपको लिए अशुभ संकेत देने वाला है।
मंदिर से छिपकली को जाते हुए दिखना
मंदिर में छिपकली का बाहर से अंदर जाना या अंदर से बाहर जाते हुए दिखना शुभ संकेत होता है। ये आपके लिए आर्थिक लाभ देने वाला होता है।
मंदिर में छिपकली को जाते हुए दिखना शुभ संकेत माना जाता है।
अगर मंदिर में आई छिपकली को आप जाते हुए देखें, तो यह भी शुभ संकेत है। दरअसल, मंदिर में यदि आप जिंदा और चलती हुई छिपकली कहीं भी देंखे तो ये शुभ संकेत ही माना जाता है।
नोट - यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मनाने से पहले एक बार विशेषज्ञ से परमर्श जरुर लें।