Astro Remedy: यदि आप धर्म-कर्म, ज्योतिष में विश्वास रखते हैं तो यह आपके बहुत काम की खबर है। आपने अक्सर घर में शांति के लिए वास्तु के उपायों को आजमाया होगा लेकिन आज हम आपको कुछ नई बात बताने जा रहे हैं। चांदी का अपने आप में बहुत महत्व होता है। धार्मिक मामलों में इसका असर और बढ़ जाता है। यही कारण है कि देवताओं, इष्ट, भगवानों एवं आराध्यों को चांदी के ही पात्रों में भोग अर्पित किए जाने का विधान है। यह चांदी बहुत प्रभावी एवं शुभ होता है। अगर आपको घर में सुख-शांति और समृद्धि तो चांदी की कुछ शुभ चीजें घर में रख सकते हैं। इन चांदी की चीजों को घर में रखकर आप किसी भी प्रकार की दुर्घटना, गृह क्लेश और ग्रह-नक्षत्र के दुष्प्रभाव से बच सकते हैं। यहां चांदी की ऐसी 5 चीजें बताई जा रही हैं जिन्हें घर में रखने से आपकी किस्मत बदलेगी।
एकादश भाव में स्थित राहु तथा पंचम भाव में विराजमान केतु के लिए चांदी के गिलास में पानी पीना अच्छा माना गया है। जिन लोगों को भावनात्मक परेशानियां ज्यादा हैं, वो चांदी का प्रयोग सावधानी से करें।
राहु की बुरी दशा का सामना करना पड़ रहा है तो इसके लिए आप अपनी तिजोरी में चांदी की डिब्बी में पानी भरकर रख दीजिए। जब यह पानी सूख जाए तो इसको फिर से भर कर रखिए। लेकिन यदि चतुर्थ में राहु है तो डिब्बी में शहद भरकर घर के बाहर जमीन में दबा दें। सप्तम में राहु है तो डिब्बी में नदी का जल भरें और उसमें चांदी का एक टुकड़ा डाल दीजिए। अगर आप यह उपाय अपनाते हैं तो इससे आपके जीवन में राहु की बुरी दशा दूर होगी और कष्टों का अंत होगा।
अगर व्यापार में ऊंचाइयां पानी है तो घर में चांदी से बना हाथी रखें। आप चांदी का छोटा हाथी अपनी जेब में भी रख सकते हैं। यह पंचम और द्वादश में बैठे राहु का उपाय है। इससे व्यापार में लाभ मिलता है।
चांदी का एक चौकोर टुकड़ा घर में रखें। कुछ लोग इसे जेब में रखने की सलाह देते हैं। यह करियर और व्यापार में प्रगति हेतु होता है। दरअसल, दशमस्थ राहु तथा चतुर्थ भावस्थ केतु के लिए ये उपाय बताते हैं।
विवाह में विलंब हो तो शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को सुबह चांदी की एक ठोस गोली चांदी की ही चेन में पिरोकर पहनें। प्रथम भाव में राहु हो तो गले में चांदी की चेन पहनें। राहु चतुर्थ भाव में है तो चांदी की अंगूठी धारण करें।