• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bada Mangal 2024: पैसों से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए बड़ा मंगल पर करें यह उपाय

इन सभी मंगलवार पर सच्चे मन से भगवान हनुमान की पूजा की जाए, तो बहुत लाभ मिलता है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 27 May 2024 02:34:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 May 2024 02:34:49 PM (IST)
Bada Mangal 2024: पैसों से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए बड़ा मंगल पर करें यह उपाय
बड़ा मंगल से जुड़े कुछ खास उपाय।

HighLights

  1. बड़ा मंगलवार के दिन भगवान हनुमान के प्राचीन वृद्ध स्वरूप की पूजा की जाती है।
  2. भगवान श्रीराम के भक्त बजरंगबली को सिंदूर प्रिय माना जाता है।
  3. इस दिन कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ माह में में जितने भी मंगलवार पड़ते हैं, उन्हें बड़ा मंगल कहा जाता है। हिंदू धर्म में यह बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़ा मंगलवार के दिन भगवान हनुमान के प्राचीन वृद्ध स्वरूप की पूजा करने की परंपरा है। कहा जाता है कि इनकी पूजा करने से कर्ज और पैसों से जुड़ी समस्याएं खत्म होने लगती हैं।

साल 2024 में चार बड़े मंगल पड़ रहे हैं। इन सभी मंगलवार पर सच्चे मन से भगवान हनुमान की पूजा की जाए, तो बहुत लाभ मिलता है। इसके अलावा इस दिन हनुमान स्तोत्र और स्तुति का पाठ भी करना चाहिए। यह आर्थिक स्थिति को सुधारने में बहुत मददगार है। साथ ही इस दिन कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए।


बड़ा मंगल पर करें ये उपाय

भगवान श्रीराम के भक्त बजरंगबली को सिंदूर प्रिय माना जाता है। बड़े मंगल के दिन सिन्दूर घर ले आएं। ऐसा करने से परिवार पर भगवान का आशीर्वाद बना रहता है।

घर में लाएं गदा

मान्यता के अनुसार हनुमान जी को गदा भी प्रिय है। ऐसे में बड़े मंगल पर अस्त्र गदा घर लेकर आएं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। लेकिन आप गदा घर लेकर आ रहे हैं, तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वह घर की पूर्व दिशा में रखी जाए।

केसर लेकर आएं

हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बड़े मंगल पर केसर घर ले आएं। इस दिन घर में केसर के आने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।

घर पर लगाएं ध्वजा

बड़ा मंगल पर भगवा ध्वज घर लाएं और उसे छत पर लगाएं। मान्यता है कि इससे बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं और परिवार में कोई परेशानी नहीं आती।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'