
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में भाद्रपद अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पिठोरी अमावस्या व्रत रखा जाता है। इस बार लोग अमावस्या की डेट को लेकर काफी कन्फ्यूजन में हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि अमावस्या तिथि 10 और 11 सितंबर दोनों दिन पड़ रही है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा कि अमावस्या से जुड़े कर्मकांड किस दिन करना ज्यादा उत्तम होगा। तो आपको बता दें कि 10 सितंबर को पिठोरी अमावस्या है तो 11 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है। यानी जो लोग पिठोरी अमावस्या का व्रत रखते हैं वे यह व्रत 10 तारीख को रखेंगे, वहीं अमावस्या से जुड़े स्नान-दान, पितृ तर्पण संबंधी धार्मिक कर्मकांड 11 सितंबर को किए जाएंगे।
10 सितंबर को पिठोरी अमावस्या मनाई जाएगी। ये अमावस्या मुख्य रूप से महाराष्ट्र और गुजरात में मनाई जाती है। वहीं 11 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या मनाई जाएगी। यह अमावस्या स्नान-दान और पितृ तर्पण से जुड़े कार्यों के लिए बेहद शुभ मानी जाती है।
भाद्रपद अमावस्या शुभ मुहूर्त 2026
पिठोरी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2026
पिठोरी अमावस्या के दिन प्रदोष मुहूर्त 10 सितंबर 2026 की शाम 06:32 से 08:51 बजे तक रहेगा।
आज भाद्रपद महीने की अमावस्या है जिसे पिठोरी या पोला अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन पितृ तर्पण, श्राद्ध, दान और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करने का विशेष महत्व माना जाता है। कई श्रद्धालु इस दिन व्रत भी रखते हैं। ये अमावस्या पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए बेहद खास मानी जाती है। वहीं जब भी अमावस्या आती है तो ग्रहण की डेट को लेकर भी काफी ज्यादा सर्च होने लगता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन ही लगता है। लेकिन क्या 10 सितंबर 2026 की अमावस्या को भी ग्रहण लग रहा है। आज हम इस बारे में आपको बताएंगे।
नहीं, 10 सितंबर 2026 को सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है। ऐसे में इस दिन श्रद्धालु अमावस्या से जुड़े कर्मकांड बिना किसी व्यवधान के पूरा कर सकेंगे।
आपको बता दें अब 2026 में कोई ग्रहण नहीं लगना है, न ही सूर्य ग्रहण और न ही चंद्र ग्रहण। इस साल के ग्रहण पहले ही लग चुके हैं। अब सूर्य ग्रहण सीधे 2027 में लगेगा। 2027 में पहला सूर्य ग्रहण 6 फरवरी को लगेगा तो दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को लगेगा। ये वाला ग्रहण भारत में दिखाई देगा।
धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं। कहते हैं ग्रहण के समय सूर्य का शुभ प्रभाव और शक्तियां कम हो जाती हैं। इसी कारण से इस दौरान किए गए शुभ कार्यों का अच्छा फल नहीं मिल पाता। सूर्य ग्रहण के समय पूजा-पाठ, शादी-ब्याह, नए कार्य की शुरुआत, गृह प्रवेश समेत सभी शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।