• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Black Pepper Remedy: क्या आप जानते हैं काली मिर्च से धन प्राप्ति के ये अचूक उपाय

Black Pepper Remedy: तंत्र शास्त्र के अंतर्गत कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से धन की चाह पूरी हो जाती है और जीवन में फिर कभी धन की कमी नहीं होत...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 09 Nov 2022 05:41:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Nov 2022 09:30:29 PM (IST)
Black Pepper Remedy: क्या आप जानते हैं काली मिर्च से धन प्राप्ति के ये अचूक उपाय

Black Pepper Remedy: जीवनयापन के लिए धन प्राप्ति अत्यंत आवश्यक है। धन के अभाव में खुशियां भी बेमानी लगती है। धन प्राप्ति को लेकर ज्योतिष में कई तरह के उपाय बताए गए हैं। वहीं, कुछ लोग इसके लिए टोटके भी करते हैं। तंत्र शास्त्र के अंतर्गत कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से धन की चाह पूरी हो जाती है और जीवन में फिर कभी धन की कमी नहीं होती। ऐसे ही कुछ उपाय नीचे लिखे हैं...

काली मिर्च

धन लाभ के लिए काली मिर्च का टोटका

काली मिर्च का एक टोटका आपको धन लाभ दे सकता है। ये टोटका करने के लिए आपको काली मिर्च के 5 दाने लेना है। इन्हें 7 बार सिर के ऊपर से वार कर किसी चौराहे या सुनसान स्थान पर खड़े होकर चारों दिशाओं में 4 दाने फेंक दें। साथ ही पांचवें दाने को आसमान की ओर उछालकर फेंक दें। इतना करने के बाद बिना पीछे देखे घर वापस आ जाएं।


धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

1- शनिवार के दिन पीपल का एक पत्ता तोड़कर उसे गंगाजल से धोकर उसके ऊपर हल्दी तथा दही के घोल से अपने दाएं हाथ की अनामिका अंगुली से ह्रीं लिखें। इसके बाद इस पत्ते को धूप-दीप दिखाकर अपने बटुए में रखे लें। प्रत्येक शनिवार को पूजा के साथ वह पत्ता बदलते रहें। यह उपाय करने से आपका बटुआ कभी धन से खाली नहीं होगा। पुराना पत्ता किसी पवित्र स्थान पर ही रखें।

2- काली मिर्च के 5 दाने अपने सिर पर से 7 बार उतारकर 4 दाने चारों दिशाओं में फेंक दें तथा पांचवें दाने को आकाश की ओर उछाल दें। यह टोटका करने से आकस्मिक धन लाभ होगा।

3- अचानक धन प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन श्मशान में स्थित महादेव मंदिर जाकर दूध में शुद्ध शहद मिलाकर चढ़ाएं।

4- अगर धन नहीं जुड़ रहा हो तो तिजोरी में लाल वस्त्र बिछाएं।

5- तिजोरी में गुंजा के बीज रखने से भी धन की प्राप्ति होती है।

6- जिस घर में प्रतिदिन श्रीसूक्त का पाठ होता है, वहां लक्ष्मी अवश्य निवास करती हैं।

काली मिर्च से शत्रु को करें शांत

अमावस्या की काली रात्रि और पूर्णिमा के दिन काली मिर्च के दाने लेकर ॐ क्लीं बीज मंत्र का जप करते हुए परिवार के सदस्यों के सिर पर घुमाकर दक्षिण दिशा में घर से बाहर फेंक दें। ऐसा करने से आपका शुत्र शांत हो जाएगा।

काली मिर्च शनि के कष्ट से बचाएगी

आप शनि की ढैय्या से परेशान हैं तो काले कपड़े में काली मिर्च और पैसे बांधकर दान करें। इस उपाय को करने से शनि की ढैय्या में आपको राहत मिलेगी।

काम में सफलता प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

आप घर से किसी शुभ कार्य को करने के लिए बाहर जा रहे हैं तो घर के मुख्य द्वार में काली मिर्च रखें और इसके ऊपर से पैर रखकर बाहर निकल जाएं। इस उपाय को करने से आपको कार्य में सफलता मिलेगी।

बुरी नजर दूर करने का उपाय

काली मिर्च को दीपक में रखकर जलाएं और उसे घर के किसी कोने में रख दें। ऐसा करने से घर पर बुरी नजर नहीं पड़ेगी और नकारात्मकता भी खत्म होगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।