• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Buddha Rashi Parivartan: आज अस्त हो गए 'बुध' ग्रह, इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

Buddha Rashi Parivartan: अस्त होने वाला बुध ग्रह भी 6 राशि वालों की किस्मत चमका सकता है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 19 Mar 2022 08:36:02 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Mar 2022 08:36:02 AM (IST)
Buddha Rashi Parivartan: आज अस्त हो गए 'बुध' ग्रह, इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

Buddha Rashi Parivartan। किसी भी व्यक्ति के जीवन में बुद्धि, धन, तर्क वितर्क की क्षमता और व्यापार में उन्नति के लिए बुध ग्रह प्रमुख कारक होता है। आज बुध ग्रह अस्त हो गए हैं और बुध ग्रह शनि ग्रह की राशि कुंभ में अस्त हुए हैं। हालांकि ज्योतिष में किसी ग्रह के अस्त होने को शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि अस्त ग्रह भी कई राशि के जातकों की किस्मत चमका देता है। आज अस्त होने वाला बुध ग्रह भी 6 राशि वालों की किस्मत चमका सकता है। आइए जानते हैं कौन सी है ये 6 राशियां -

वृषभ राशि (Taurus)

बुध का अस्त होना वृषभ राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन दिला सकते हैं। कुछ जातकों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापार में बढ़ोतरी होने से लाभ हो सकता है। भौतिक सुख में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को अस्त बुध कई पारिवारिक खुशियां दे सकता है। पति पत्नी के संबंधों में सुधार होगा। करियर के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कड़ी मेहनत करने पर उचित फल समय पर मिलेगा। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। माता-पिता का प्रेम बना रहेगा।


सिंह (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त होना रोजगार के नए अवसर देगा। धन लाभ हो सकता है। राजनीति में सक्रिय लोगों को जल्द सफलता मिल सकती है। दोस्तों की ओर से सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से भी खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को बुध के अस्त होने की अवधि नौकरी में तरक्की दिला सकता है। नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें और सेहत का ध्यान रखें। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है. किसी भी तरह का निवेश करने से सावधानी बरतें।

तुला (Libra)

तुला राशि के जातकों में अस्त हो रहा बुध आत्मविश्वास बढ़ाएगा। किए गए कामों में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी और घर में सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

मकर (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को अस्‍त बुध करियर बदलने के लिए प्रेरित कर सकता है। नया जॉब भी लग सकता है। बॉस की ओर से सहयोग मिलेगा। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'