• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budh Grah Shanti: बुध ग्रह की शांति के लिए इन उपायों को करने से मिलेगा बड़ा लाभ

यदि बुध ग्रह आपसे नाराज हो जाते हैं तो आपकी बुद्धि भ्रमित होने लगती है। व्यापार में नुकसान, धन की हानि, वाणी में असंतुलन और आसाधारण रोग घेरने लगते हैं...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 01 Nov 2022 03:37:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Nov 2022 08:17:39 PM (IST)
Budh Grah Shanti: बुध ग्रह की शांति के लिए इन उपायों को करने से मिलेगा बड़ा लाभ

नव ग्रहों में बुध ग्रह सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है। बुध को वाणी, धन, विद्या, व्यापार और बुद्धि का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार बुध ग्रह वाले व्यक्ति का व्यक्तिव बहुत अधिक प्रभावशाली होता है। लेकिन अन्य ग्रहों की तरह बुध का रूष्ट हो जाना भयानक परिणामों का संकेत होता है। यदि बुध ग्रह आपसे नाराज हो जाते हैं तो आपकी बुद्धि भ्रमित होने लगती है। व्यापार में नुकसान, धन की हानि, वाणी में असंतुलन और आसाधारण रोग आपको घेरने लगते हैं। ऐसी स्थिति में बुध ग्रह की शांति करना आवश्यक होता है। आज हम ऐसे कुछ उपायों के बारे में बात करेंगे जिनके द्वारा बुध ग्रह को शांत कराया जा सकता है।

क्या आप जानते हैं बुध ग्रह की ये विशेषताएं

बुध ग्रह के अधिदेवता पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु हैं।

बुध ग्रह व्यापार के देवता है और व्यापारियों के रक्षक हैं।

बुध ग्रह सौरमंडल में सबसे छोटा ग्रह है। जो सूर्य के सबसे नजदीक है।

बुध ग्रह एक पंख वाले शेर की सवारी करते हैं।

बुध ग्रह का संबंध बुद्धि से भी होता है।

बुध ग्रहा का नामकरण भगवान ब्राह्मा ने किया था।

इन उपाय को करने से मिलेगा लाभ

1.गणेशजी को दुर्वा अर्पित करें

2.गाय को हरी घास खिलाए

3.हरा वस्त्र, हरी सब्जी, हरे मूंग की दाल तथा हरे रंग की वस्तुओं का दान करे

4.ग्यारह बुधवार, ब्राह्मण को दूध दान में देना चाहिए

5.छोटी कन्या, बहन, बुआ आदि को सम्मान दें और उनकी सेवा तथा आदर करें

6.हर बुधवार भगवान गणेश को 21 दूर्वा चढाएं

7.बुधवार को व्रत करना चाहिए।

8.बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए तथा धन प्राप्ति के लिए पन्ना रत्न युक्त बुध यन्त्र को धारण करना चाहिए

9.ग्यारह एकादशी को व्रत और ग्यारह बुधवार व्रत एवं मुट्ठीभर खड़ी मूंग का भिखारियों को दान करना चाहिए

इन पाठ को करने से मिलेगी बुध ग्रह शांति

1.दुर्गा सप्तशती का पाठ करें

2.ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें

3.बुध मंत्रों का जप करें

4.बुध स्त्रोत का पाठ करें

5.विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें

बुध ग्रह से जुड़ी रोचक बातें

1. बुध पर एक दिन पृथ्वी के 176 दिनों के बराबर होता है।

2.बुध ग्रह का तापमान 173 से 427 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

3.बुध ग्रह को आसमान में नग्न आंखों से देखे जा सकता है।

4.वैज्ञानिको के अनुसार बुध ग्रह सुकड़ता जा रहा है।

5.बुध का अपना कोई प्राकृतिक उपग्रह या चंद्रमा नहीं है।

बुध ग्रह के रोचक तथ्‍य

- बुध ग्रह में एक साल में केवल 88 दिन होते हैं।

- पृथ्वी की तरह बुध का कोई वायुमंडल नहीं है।

- बुध की गति लगभग 180,000 किलोमीटर प्रति घंटा होती है।

- इतिहासकारों के मुताबिक सुमेरियन सभ्यता के लोग बुध को अपने देवता मानते हैं।

- बुध ग्रह की गुरुत्वाकर्षण शक्ति बहुत कम है।

- बुध पर पृथ्वी के गुरुत्व बल का लगभग 38% है।

- हम बुध ग्रह को तभी देख सकते हैं जब यह सूर्य के सामने से गुजरता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।