हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है, तो कुवेर को धन का देवता। यही वजह है कि दिवाली पर धनतेरस की रात को माता लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि कुबेर देवता की सच्चे मन और श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करने पर मनुष्य को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। आप भी जीवन में धन धान्य चाहते हैं, तो रोजाना कुबेर देव के मंत्र का बार जाप कर सकते हैं। कुबेर देव की पूजा-उपासना करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। यदि कुवेर देव की कृपा बन जाए तो व्यक्ति के पास कभी धन की कमी नहीं आएगी। उसके पास बेशुमार दौलत होगी। धन की वृद्धि होगी। इस आर्टिकल में हम आपको तीन मंत्रों के बारे में बता रहे हैं, जिनका जाप कर आप कुवेर देव की विशेष कृपा हासिल कर पाएंगे।
- ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये, धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥
भगवान कुबेर का यह सबसे प्रिय मंत्र है। इस मंत्र को प्रतिदिन कम से कम एक माला जाप करने से आर्थिक परेशानियां खत्म हो जाती हैं। इस मंत्र का जाप लगातार तीन महीने तक करने से जातक को किसी भी तरह के धन-धान्य की कमी नहीं होती।
- ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥
यह मंत्र माता लक्ष्मी और कुबेर देवता का माना जाता है। ऐश्वर्य, पद, प्रतिष्ठा, सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस मंत्र को सच्चे मन और श्रद्धा भाव के साथ नियमित जाप करना चाहिए। इस मंत्र की साधना शुक्रवार की रात को करनी चाहिए।
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥
जो व्यक्ति इन मंत्रों का नियमित रूप से जाप करता है, उसे जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। मंत्र का जाप करते समय आपका मुख दक्षिण दिशा में होना चाहिए।मंत्र का जाप करते समय धनलक्ष्मी कौड़ी को अपने पास जरूर रखें।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।