रविवार को सूर्य देव के इन 12 नामों का जाप करने से मिलता है मनचाहा वरदान
आज हम आपको एक ऐसा आसान उपाय बताने जा रहे हैं, जिसको करने से मनचाहे वरदान की प्राप्ति होती है।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 18 Feb 2023 04:03:38 PM (IST)
Updated Date: Sat, 06 May 2023 09:26:02 PM (IST)

सनातन धर्म में रविवार ग्रहों के राजा सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य की आराधना करने से लोगों को अनेक प्रकार के लाभ होते हैं। ज्योतिष के अनुसार सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को विधि पूर्वक जल अर्पित करने से आपका भाग्य साथ देता है। आप निरोगी होने के साथ तरक्की करते हैं। समाज में मान-सम्मान और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। आज हम आपको एक ऐसा आसान उपाय बताने जा रहे हैं, जिसको करने से मनचाहे वरदान की प्राप्ति होती है।
सूर्य देव की पूजा विधि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव के पूजन के लिए तांबे की थाली और तांबे के लोटे का इस्तेमाल करना चाहिए। लाल चंदन और लाल रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। थाली में दीपक और लोटा रखें। लोटे में जल, एक चुटकी लाल चंदन पाइडर और लाल रंग के फूल डालें। ॐ सूर्याय नमः मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को प्रणाम करें। सूर्य देव को अर्घ्य देते समय दोनों हाथों को इतना ऊपर उठा लें कि सूर्य के प्रतिबिंब में सूर्य की धार करते हुए इन नामों का उच्चारण करें।
1.ॐ सूर्याय नम:
2.ॐ भास्कराय नम:
3.ॐ रवये नम:
4.ॐ मित्राय नम:
5.ॐ भानवे नम:
6.ॐ खगय नम:
7.ॐ पुष्णे नम:
8.ॐ मारिचाये नम:
9.ॐ आदित्याय नम:
10.ॐ सावित्रे नम:
11.ॐ आर्काय नम:
12.ॐ हिरण्यगर्भाय नम:
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।