• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हनुमान चालीसा की इन चौपाइयों को मंत्र की तरह जपने से दूर हो जाती हैं सभी परेशानियां

आज हम आपको तुलसीदास जी द्वारा रचित हनुमान चालीसा की कुछ ऐसी दिव्य चौपाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें मंत्र की तरह जपने से आप किसी भी तरह क...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 19 Oct 2022 07:13:17 PM (IST)Updated Date: Wed, 19 Oct 2022 07:14:50 PM (IST)
हनुमान चालीसा की इन चौपाइयों को मंत्र की तरह जपने से दूर हो जाती हैं सभी परेशानियां

रामचरित मानस के अनुसार भगवान श्री हनुमान जी महाराज की भक्ति कालयुग में सबसे श्रेष्ठ बताई गई है। कलयुग में हर प्रकार परेशानियों से निजात पाने के लिए हनुमान जी की शरण में ही जाना चाहिए। आज हम आपको तुलसीदास जी द्वारा रचित हनुमान चालीसा की कुछ ऐसी दिव्य चौपाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें मंत्र की तरह जपने से आप किसी भी तरह की परेशनियों से बाहर आ सकते हैं।

1.भूत-पिशाच निकट नहीं आवे। महावीर जब नाम सुनावे।।

हनुमान चालीसा की इस चौपाई का निरंतर मंत्र की तरह जपने से प्रेत बाधा दूर होती है। वहीं मन में किसी भी तरह का भय नहीं होता है। 11 बार इस चौपाई को पढ़कर सोने से बुरे सपने नहीं आते हैं।


2.नासे रोग हरे सब पीरा। जो सुमिरे हनुमंत बलबीरा।।

इस चौपाई का निरंतर जाप किसी भी प्रकार के रोग से मुक्ति दिला देता है। सुबह-शाम हनुमान जी का ध्यान कर इस चौपाई का जाप करने से व्यक्ति सदैव निरोगी रहता है।

3.अष्ट-सिद्धि नवनिधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता।।

हनुमान चालीसा की ये चौपाई सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना गयी है। अगर किसी व्यक्ति को जीवन में शक्तियों को प्राप्त करना है तो हनुमान चालीसा की इस चौपाई का पाठ जरूर करना चाहिए।

4.विद्यावान गुनी अति चातुर। रामकाज करीबे को आतुर।।

अगर किसी व्यक्ति को ज्ञान, बुद्धि, विवेक, बुद्धि और धन दौलत चाहिए तो हनुमान चालीसा की इस चौपाई का नियमित जाप करना चाहिए।

5.भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचंद्रजी के काज संवारे।।

किसी कार्य में बार-बार असफलता प्राप्त हो रही है तो इस चौपाई का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए। हनुमान चालीसा की चौपाई से शत्रुओं का नाश अवश्य होता है और सफलता प्राप्त होती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'