• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chaturmas 2023 Date: इस बार पांच महीने का होगा चातुर्मास, जानें देवशयनी से लेकर देवउठनी एकादशी की तारीख

Chaturmas 2023 Date: 29 जून को देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi ) से चातुर्मास का शुभारंभ होगा। चातुर्मास में वैवाहिक संस्कार संपन्न नहीं किए जाते।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Mon, 26 Jun 2023 07:36:28 AM (IST)Updated Date: Mon, 26 Jun 2023 07:36:28 AM (IST)
Chaturmas 2023 Date: इस बार पांच महीने का होगा चातुर्मास, जानें देवशयनी से लेकर देवउठनी एकादशी की तारीख

Chaturmas 2023 Date: रायपुर। विवाह के लिए अब केवल दो शुभ मुहूर्त बचे हैं। 27 और 28 जून को विवाह मुहूर्त के पश्चात 29 जून को देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi ) से चातुर्मास का शुभारंभ होगा। भगवान विष्णु के क्षीरसागर में जाने और विश्राम करने की परंपरा निभाई जाएगी। चूंकि चातुर्मास में वैवाहिक संस्कार संपन्न नहीं किए जाते, इसलिए विवाह के लिए चातुर्मास समाप्त होने तक कोई मुहूर्त नहीं है। इस बार हिंदू संवत्सर का सावन महीना दो बार होने से चातुर्मास भी पांच माह तक चलेगा। पांच माह तक शुभ संस्कारों पर रोक लग जाएगी। इस दौरान केवल धार्मिक कथाओं का वाचन, पूजा, पाठ करना श्रेष्ठ माना जाता है।

देवउठनी एकादशी के बाद शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य डा.दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार 29 जून को देवशयनी एकादशी है। ऐसी मान्यता है कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी के दिन भगवान विष्णु पाताल लोक में विश्राम करने चले जाते हैं। इसीलिए इसे देवशयनी एकादशी कहा जाता है। चार माह तक विश्राम के पश्चात कार्तिक शुक्ल एकादशी को भगवान के विश्राम काल का समापन होता है, इस दिन देवगण जागते हैं, इसलिए इसे देवउठनी एकादशी कहते हैं। 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम एवं तुलसी का विवाह की परंपरा निभाई जाएगी। इसके पश्चात ही पुन: विवाह एवं अन्य शुभ संस्कार प्रारंभ होंगे।


इस साल के शुभ मुहूर्त

नवंबर - 24, 27, 28 और 29

दिसंबर - 3, 4, 5, 6, 7, 9, 10, 13, 14, 15

श्रावण माह दो बार

इस साल 2023 के हिंदू संवत्सर 2080 में श्रावण महीना दो बार पड़ रहा है, अर्थात 59 दिनों तक श्रावण माह रहेगा। एक अतिरिक्त महीने को पवित्र पुरुषोत्तम महीना कहा जाता है। इस दौरान पूजा, पाठ, को महत्व दिया जाता है। श्रावण महीना 4 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 अगस्त तक चलेगा। शुरू के 15 दिन और आखिरी के 15 दिनों को साधारण श्रावण मास के रूप में मनाएंगे। इसके बीच के 30 दिनाें को पुरुषोत्तम महीना के रूप में मनाया जाएगा। साधारण श्रावण महीना 4 जुलाई से 17 जुलाई और फिर 17 अगस्त से 31 अगस्त तक मनाया जाएगा। वहीं 18 जुलाई से 17 अगस्त के बीच का समय पुरुषोत्तम महीना होगा।