अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं। आपके पास चाहकर भी पैसों की बचत नहीं हो पाती है, तो एक बार अपना पर्स अच्छे चेक कर लीजिए। कई बार पर्स में कुछ ऐसी चीजें हम रख लेते हैं, जो हमारे लिए नुकसान दायक होती है। गलत पर्स का चुनाव करने से भी हमें नुकसान उठना पड़ता है। आइये जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार आपको किस रंग का पर्स रखना चाहिए और आप पर्स में ऐसा क्या रखें जो आपको आर्थिक तंगी से बचाएगा।
1.मेष
इस राशि के जातकों को लाल रंग का पर्स रखना चाहिए। यदि आप पर्स में थोड़ी सी दूर्वा रखेंगे तो आपको धन संबंधी परेशानी नहीं होगी।
2.वृषभ
इस राशि के जातकों को सफेद या क्रीम रंग का पर्स रखना चाहिए। आपको इस पर्स में टूटे हुए चावाल के दाने रखने से लाभ होगा।
3.मिथुन
इस राशि के जातकों को हरे या इससे मिलते-जुलते या ग्रे रंग का पर्स रखना चाहिए। आप यदि अपने पर्स में चंदन का छोटा सा टुकड़ा रखते हैं, तो यह आपको धन लाभ देगा।
4.कर्क
इस राशि के जातकों को क्रीम या सफेद रंग का पर्स रखना चाहिए। इसमें हल्दी की गांठ रखने से फायदा होगा।
5.सिंह
इस राशि के जातकों को भूरे रंग का पर्स रखना चाहिए। आप अपने पर्स में शनि का छल्ला रखते हैं, तो आपको लाभ होगा।
6.कन्या
इस राशि के जातकों को हरे या इससे मिलते जुलते रंग का पर्स रख सकते हैं जो कि आपके लिए शुभ होगा। इसमें आप नीले रंग का रूमाल रखें।
7.तुला
आपके लिए सफेद या क्रीम रंग का पर्स शुभ माना जा सकता है। इसमें आप पीले रंग की शुभ वस्तु रख सकते हैं जैसे सोना, पीतल आदि।
8.वृश्चिक
आप हल्के लाल, भूरे या ग्रे रंग का पर्स रख सकते हैं। इस पर्स में आप तांबे की कोई वस्तु रखें।
9.धनु
धनु राशि के जातकों को पीले या लाल रंग का पर्स रखना चाहिए। इस पर्स में चांदी की कोई वस्तु रखें।
10.मकर
आपके लिए काले या ग्रे रंग का पर्स शुभ रहेगा। इसमें आप सुगंध की कोई वस्तु रखें।
11.कुंभ
आपके लिए काले या भूरे रंग का पर्स रखना शुभ होगा, जिसमें आप पीले रंग की शुभ वस्तु रख सकते हैं जैसे सोना, पीतल आदि।
12.मीन
मीन राशि के जातकों को अपने जेब में पीले या क्रीम रंग का पर्स रखना चाहिए। इसमें आप चंदन की लकड़ी रखना लाभदायक होगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही