यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वर्षा योग के लिए जानिए भारत की कुंडली
इस समय सिंह राशि का गुरु, श्रवण नक्षत्र का अस्त शुक्र समय पूर्व मॉनसून/ बारिश की संभावना बना रहा हैं।
By Edited By:
Publish Date: Mon, 25 May 2015 11:03:09 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2015 09:11:17 AM (IST)

- पंडित 'विशाल' दयानंद शास्त्री
आगामी 14 जुलाई,2015 (मंगलवार) को बृहस्पति, सिंह राशि में प्रवेश करेंगे जिससे भारत की कुंडली के अनुसार चौथे भाव में सुख भाव होगा। वहीं सप्तम भाव में वृश्चिक राशि में 02 अगस्त,2015 को शनि देव मार्गी होंगें।
इसके प्रभाव स्वरूप प्राकृतिक रूप से भरपुर बारिश होगी और किसानो तथा व्यापारी वर्ग को फसलों का बंपर उत्पादन लाभदायक रहेगा। इसके फलस्वरूप डालें। अनाज सस्ता होने की संभावना बनाती हैं।
इस अवधि में कही-कहीं अतिवृष्टि (भारी बारिश) से नुकसान की भी संभावना बन रही हैं।
- इस समय इन सभी ग्रहीय प्रभावों के कारण भारत विश्व में अपनी प्रमुखता दर्शाते हुए आगे बढ़ता रहेगा..धीरे धीरे विश्व गुरु बनाने की और अग्रसर होता रहेगा।
- गुरु-शुक्र का एक साथ आना ( 22 अगस्त से 14 सितम्बर,2015 के बीच) अतिवृष्टि का योग भी बन रहा हैं। सावधान और सतर्क रहें।
- 16 जुलाई,2015 (गुरुवार) की अर्धरात्रि के पश्चात बनाने वाला गुरु अमृत पुष्य योग उत्तम वर्षा योग बन रहा हैं।
- इसी के प्रभाव स्वरूप पेट्रोल के दामों में वृद्धि संभावित हैं।
- इस समय केंद्र की राजनीति में भी कुछ विशेष हलचल हो सकती है।
- इस समय सिंह राशि का गुरु, श्रवण नक्षत्र का अस्त शुक्र समय पूर्व मॉनसून/ बारिश की संभावना बन रहा हैं।
- इस वर्ष लगभग 25 जून,2015 के पूर्व ही मानसून सम्पूर्ण भारत में प्रभावी हो जाएगा।
- इस वर्ष मानसून/ बारिश उत्तम एवं श्रेष्ठ रहेगा। जनता खुश रहेगी।
- इस दिन रात्रि के 09 बजे के लगभग शुक्र द्वारा कर्क राशि में परिभ्रमण मघा नक्षत्र में होगा। यह गुरु शुक्र का योग वर्ष का करक बनेगा।
पढ़ें: जानिए क्या होते हैं नवतपा
इस वर्ष मॉनसून
- 30 मई,2015 से 08 जून,2015 के बीच दक्षिण भारत में मॉनसून सक्रिय रहेगा।
- 09 जून,2015 से 15 जुन,2015 के बीच मध्य भारत में मॉनसून सक्रिय रहेगा।
- 17 जून,2015 से 22 जुन,2015 के मध्य उत्तर भारत में मॉनसून सक्रिय रहेगा।
- 22 जुन,2015 से 03 जुलाई,2015 के मध्य पश्चिमी मॉनसून सक्रिय रहेगा।