धर्म डेस्क। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कई चीजों को शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। पूजा के दौरान दीपक भी मुख्य रूप से जलाया जाता है और इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में यदि नवग्रहों के समक्ष दीपक जलाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपको विशेष कृपा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं कि इनके साथ ही सभी 9 ग्रहों को शांत या प्रबल करने के लिए किस प्रकार का दीपक, किस दिन और किस सामग्री के साथ जलाना चाहिए।
चंद्रमा के लिए आप सोमवार की रात या फिर चंद्रमा के उदय के समय दीपक जा सकते हैं। दीपक में कपूर या घी डालकर इसे पश्चिम दिशा की ओर रखें। ऐसा करने से जातक को मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन का अनुभव होता है।
मंगल ग्रह के लिए भी मिट्टी या तांबे का दीपक जलाया जा सकता है। इसके लिए मंगलवार के दिन तिल का तेल का दीपक दक्षिण दिशा की ओर दीपक करके जलाएं। ऐसा करने से आपको मंगल ग्रह से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
बुध ग्रह के लिए आप कांसे या पीतल के दीपक में गाय का घी डालकर दीपक जला सकते हैं। इस दीपक को जलाने के लिए उत्तर दिशा या ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) दिशा को सबसे उत्तम माना गया है।
गुरु या बृहस्पतिवार ग्रह के शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए पीतल के दीपक में गाय का घी डालकर जलाना चाहिए। इसके साथ ही इस दीपक को जलाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना गया है।
शुक्र ग्रह के लिए आप चांदी या फिर मिट्टी से बना दीपक जला सकते हैं। इसके लिए घी या सफेद तिल के तेल का इस्तेमाल करें। इस दीपक को जलाने के लिए पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना गया है।
शनि देव की कृपा प्राप्ति के लिए आप शनिवार के दिन काली मिट्टी या लोहे का दीपक जला सकते हैं। इसके लिए सरसों का तेल सबसे उत्तम माना जाता है। इस दीपक को पीपल के पेड़ के नीचे या फिर घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें।
सूर्य ग्रह के लिए तांबे या मिट्टी के दीपक के दीपक का उपयोग करना शुभ माना जाता है। सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए आपको रविवार के दिन सूर्योदय के समय देशी घी या तिल का तेल का दीपक जलाना चाहिए। दीपक का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
राहु ग्रह के लिए आप शनिवार या बुधवार के दिन मिट्टी या लोहे का दीपक सरसों का तेल डालकर जला सकते हैं। इस दीपक को घर के दक्षिण-पश्चिम कोने या फिर तुलसी के पास रखना शुभ माना जाता है। वहीं केतु मंगलवार या शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। आप इस दीपक को घर की दक्षिण दिशा में जला सकते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।