यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डरिये नहीं, क्योंकि डर के आगे जीत है
घर के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल लगाना शुभ होता है।
By Edited By:
Publish Date: Tue, 09 Feb 2016 12:50:34 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Feb 2016 10:24:45 AM (IST)

डर सभी को लगता है। लेकिन कुछ लोग इस डर का सामना कर इससे आगे बढ़ जाते हैं। ये वो लोग होते हैं जिनमें आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत प्रबल होता है।
वहीं दूसरी ओर ऐसे लोग भी है जो इस डर से निजात नहीं हासिल कर पाते। ऐसे में हमारे पौराणिक ग्रंथों विशेषतौर पर वास्तु आधारित ग्रंथों में कुछ उपाय बताए गए हैं। जिन्हें आजमाकर आप डर को जीत सकते हैं।
- माह में चार या पांच रविवार होते हैं। रविवार के दिन यदि आप नमक का पोंछा लगाते हैं, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है।
पढ़ें: भगवान श्रीगणेश से सीखें ये 5 अमिट बातें
- यदि आपको किसी से डर लगता है। या फिर किसी आशंका से ग्रसित हैं तो चांदी की मछली खरीदकर( छोटे आकार की मछली) उसे सोते समय अपने तकिए के नीचे रखकर सोएं। डर दूर हो जाएगा।
- घर में अपने पूर्वजों और देवी-देवताओं के चित्र लगाकर पूजा करें ऐसे में घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। और आप भयमुक्त रहेंगे।
- गृहणी की बाल हमेशा खुले नहीं होना चाहिए। ऐसे में यह सौभाग्य के लिए ठीक नहीं होता।
- घर में यदि बीमारियों का वास रहता है। तो तुलसी का पौधा लगाएं और शाम के समय उसमें दीपक जलाएं।
- यदि आप नकारात्मक ऊर्जा जैसी जगह जैसे श्मशान या कब्रिस्तान से लौटकर आएं हैं तो स्नान करने के बाद घर में प्रवेश करें। ऐसे में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर में नहीं होगा।
पढ़ें: नाक, कान से जानिए अपना और दूसरों का व्यवहार
- घर के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल लगाना शुभ होता है।
नोटः यह उपाय आपके आस्था और विश्वास पर निर्भर करते हैं।