
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लड्डू गोपाल की हर हिन्दू घर में मान्यता है। इनकी पूजा के लिए तुलसी बहुत ही जरूरी है। बिना उसके पूजा अधूरी ही मानी जाती है। भगवान श्री कृष्ण को तुलसी की मंजरी बहुत ही अच्छी लगती है। लड्डू गोपाल को तुलसी की मंजरी व पत्ती से बनी माला पहनाते हैं, ऐसे में जब यह इकट्ठी हो जाने पर इसका क्या किया जाता है। यह सवाल हर किसी के मन में होता है। इसलिए आज हम इस लेख में कुछ तरीके बताएंगे, जिससे आप सम्मानपुर्वक चढ़े हुए तुलसी का दोबारा उपयोग कर सकते हैं।
भगवान श्री कृष्ण पर चढ़ी तुलसी पत्र व मंजरी बहुत ही शुभ होती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल कर आप धन लाभ ले सकते हैं। आप को बस इतना करना है कि इसको लाल कपड़ें में बांधे व घर की तिजौरी में रख दें। यह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

मौसम जब बदलता है तब तुलसी के मंजरी व पत्ते मिलते नहीं हैं। ऐसे में आप उपयोग की गईं तलसी के पत्ते व मंजरी को डिब्बे में संभाल कर रखे लें। फिर मंजरी व पत्ते न होने पर इनका दोबारा से उपयोग कर लें।
तुलसी के मंजरी और पत्ते जिनका आप उपयोग कर चुके हैं। उनको संभालकर रखे लें, उसके बाद उनका उपयोग प्रसाद में डालने या फिर दान करने में कर सकते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'