• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निरोगी काया के लिए औषधि स्नान

इस तरह स्नान करने से चर्म रोग नहीं होता। साथ ही दिन भर शरीर में ताजगी बनी रहती है।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 28 Jan 2016 10:26:31 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Feb 2016 10:55:32 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
निरोगी काया के लिए औषधि स्नान

औषधि स्नान का महत्व भारतीय चिकित्सकीय ग्रंथों में मिलता है। प्राचीन आयुर्वेदशास्त्री इस बात की महत्ता को भली-भांति जानते थे। यही कारण है कि वह राजवंश से जुड़े सभी लोगों को इस तरह की स्नान की सलाह देते थे। औषधि स्नान ज्योतिष में भी महत्वपूर्ण माना गया है। यदि कोई व्यक्ति बुधकृत पीड़ा से पीड़ित है, और यदि वह औषधि स्नान करे तो बुध का अशुभ प्रभाव दूर हो जाता है।

औषधि स्नान के लिए स्नान सामग्री: मोती भस्म, चावल, गोरोचन, पिप्परा मूल, स्वर्ण, शहद, जायफल, सूखा हुआ गाय का गोबर, मूंग की दाल, सफेद सरसों, हरड़, आंवला, कांसे का तुश या फिर चूर्ण, मल्लव, नई पटसन की रस्सी आदि।

ऐसे करें स्नान

  • औषिधि स्नान किसी भी शुक्ल पक्ष के पहले बुधवार से आरंभ करें।
  • स्नान की सामग्री देशी दवा बेचने वाले दुकानदार या फिर आयुर्वेद सामग्री विक्रेता के पास मिल जाएगी।
  • पहले इन सभी सामग्री को कूट-पीस कर चूर्ण बना लें।
  • बुधवार को स्नान करना है तो मंगलवार को पूरी तैयारी कर पानी में भिगोकर रख दें।
  • बुधवार की सुबह जब आप स्नान करें उस समय तय सामग्री को कपड़े से छान लें। और नहाने के जल में मिला लें।

पढ़ें:ऐसा राजा जिसका सिर बन गया नारियल

  • ऐसा लगातार आप एक माह तक प्रत्येक बुधवार के दिन ही करें।
  • इसके बाद संकल्प स्वरूप 7,11,21 या फिर 45 स्नान करें।
  • आप चाहें तो माह में एक बार बुधवार के दिन भी स्नान कर सकते हैं।

पढ़ें: हिंदू धर्म में इसलिए है तिलक की महिमा

  • यदि आप इस विधि से लगातार हर बुधवार स्नान करते हैं तो बुधकृत पीड़ा जल्द समाप्त हो जाती है।
  • इस तरह स्नान करने से चर्म रोग नहीं होता। साथ ही दिन भर शरीर में ताजगी बनी रहती है।

नोटः औषधि स्नान करने से पहल आप किसी वैद्य से सलाह जरूर लें।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।