• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साढ़ेसाती में राहत पाने के लिए प्रत्येक शनिवार को करें ये 10 सरल उपाय, शनि देव होंगे प्रसन्न

इस समय काल में व्यक्ति को आय-व्यय, शुभ-लाभ के साथ नुकसान आर्थिक संकट, बीमारियां सहित कई परेशानियां घेर लेती है।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 20 Jan 2023 01:18:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Jan 2023 01:18:11 PM (IST)
साढ़ेसाती में राहत पाने के लिए प्रत्येक शनिवार को करें ये 10 सरल उपाय, शनि देव होंगे प्रसन्न

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार न्याय के देवता शनि देव इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, मकर और धनु राशि पर शनि देव का पूर्ण प्रभाव बना हुआ है। शनि के राशि परिवर्तन से इन तीनों राशियों में साढ़ेसाती चल रही है। साढ़ेसाती व्यक्ति के जीवन में बेहद कठिन समय होता है। इस समय काल में व्यक्ति को आय-व्यय, शुभ-लाभ के साथ नुकसान आर्थिक संकट, बीमारियां सहित कई परेशानियां घेर लेती है। आइये जानते हैं शनि साढ़ेसाती के प्रभाव में राहत पाने के 10 सरल उपाय।

इन राशि पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती

प्रथम चरण में कुंभ राशि पर, जो अगले साढ़े 6 वर्ष रहेगी। मकर राशि में दूसरा चरण चल रहा है जो साढ़े 3 वर्ष तक रहेगा यह चरण बेहद कष्टदायी माना जाता है। वहीं, धनु राशि में अंतिम चरण चल रहा है। जो अगले एक वर्ष तक रहेगी।


शनि की साढ़ेसाती के उपाय

1. शनिवार को लोहा, काले उड़द की दाल, काला तिल या काले वस्त्र का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। शनि साढ़ेसाती में इस उपाय को करने से आप शनि के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं।

2.पीपल के वृक्ष में शनि देव का वास माना जाता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल से दीपक जलाने पर शनि देव की विशेष कृपा आपको प्राप्त होती है। इसके साथ ही शनि स्त्रोत का पाठ करने से भी साढ़ेसाती में राहत मिलती है।

3. शनिवार को किसी भी शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल में काला तिल और एक लोहे की कील मिलाकर शनि देव को अर्पिक करने से आपको साढ़ेसाती के प्रभाव से राहत मिलेगी।

4. शनिवार को हनुमान जी की पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी शनि देव के प्रभाव से शांति मिलती है और अशुभ फल मिलना कम हो जाते हैं।

5. शनिवार को मछली, पक्षी और पशुओं को चारा खिलाने से शनि का प्रभाव कम हो जाता है। इसके साथ ही साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव से आपको राहत मिलती है।

6. प्रत्येक दिन यदि मजबूर और लाचार लोगों को सामर्थ्य अनुसार दान करें तो भी शनि देव शांत हो जाते हैं और अपने अशुभ प्रभाव आप पर नहीं दिखाते हैं।

7. शनिवार को नियमित सुबह के समय चिड़ियों को दाना और पानी देने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

8. शनिवार को चींटियों को आटा, शक्कर देने से भी साढ़ेसाती का प्रभाव कम होने लगता है।

9. शनिवार को प्रतिदिन सूर्य को जल देने और गलत या अनुचित कार्य से बचें।

10.शनिवार को सुबह और शाम के भोजन में काले नमक और काली मिर्च का प्रयोग करें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें