भाग्य और दुर्भाग्य एक इंसान के जीवन में बहुत अहमियत रखते हैं। कुछ लोग अपने जीवनकाल में अधिक मेहनत करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं। वहीं, कुछ लोग अपना भाग्य लेकर ही जन्म लेते हैं। ऐसे लोग किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त कर लेते हैं। भाग्य और दुर्भाग्य यह सब कुछ हमारी दिनचर्या और हमारे कर्मों पर निर्भर करता है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि सुबह उठकर कौन से काम हैं, जिन्हें करने से भाग्य हमेशा आपके साथ बना रहेगा।
दुर्भाग्य को भाग्य में बदलने के लिए प्रतिदिन नियमित रूप से अपने इष्ट देव की पूजा करना चाहिए। उनकी पूजा करने से दुर्भाग्य भाग्य में बदल जाता है। इसके अलावा आपके इष्ट देव की कृपा से उन्नति के रास्ते खुलते हैं।
गायत्री मंत्रों का महामंत्र माना गया है। इस मंत्र के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन से दुर्भाग्य दूर हो जाता है। गायत्री मंत्र का नियमित रूप से जाप करने से जीवन में सकारात्मकता भर जाती है और दरिद्रता दूर हो जाती है। इसके अलावा वह व्यक्ति अपने जीवन में हर काम में सफलता प्राप्त करता है।
प्रतिदिन सुबह उठकर अपनी हथेली के दर्शन करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हमारी दोनों हथेली में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान विष्णु का वास होता है, इसलिए सुबह उठकर दोनों हाथों को जोड़ें और इस मंत्र ‘कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविन्द: प्रभाते करदर्शनम्।।’ का जाप करें और फिर हथेलियों के दर्शन करें। इस उपाय को करने से दुर्भाग्य दूर होता है।
प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद नियमित रूप से सूर्य देव को तांबे के कलश में जल, रोली, अक्षत, मिश्री और लाल फूल डालकर अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और कार्यक्षेत्र में तरक्की होती है।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।