सपनों का मनुष्य के जीवन में एक अलग महत्व है। सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर संकेत करते हैं। शुभ-अशुभ दोनों प्रकार के सपने हम देखते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कई सपने बहुत भयानक होते हैं। जबकि कुछ सपने इतने अच्छे होते हैं जिन्हें आप बार-बार देखना पसंद करोगे। आइये जानते हैं ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से सपनों में दिखाई देने वाली इन चार चीजों के बारे में जो देती है शुभ-अशुभ संकेत
मिट्टी खोदना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में मिट्टी खोदना शुभ माना गया है। अगर आप सपने में मिट्टी खोद रहे हैं तो आपके जीवन में तरक्की के योग बन रहे हैं। इसका अर्थ है आपको जल्द ही नई ऊंचाइयां मिलने वाली है। आपको एक अच्छी नौकरी, व्यापार में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
गेंद खेलना
अगर आप सपने में गेंद से खेल रहे हैं तो ये आपके लिए राहत देना वाला सपना है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपके जीवन में चल रही समस्याएं खत्म होने वाली है। धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं।
ढोल बजाना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में ढोल बजाते दिखाई देना एक शुभ संकेत माना गया है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपके जीवन में कोई मंगल कार्य होने वाले है या कोई बड़ी खुशखबरी आने वाली है।
मैले हाथ
अगर आप सपने में मैले हाथों को देखते हैं तो ये भी आपके लिए एक शुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने का अर्थ होता है कि आप जो भी कार्य करने वाले हैं उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।