
जिस भी व्यक्ति की जन्मकुंडली में पितृ दोष है, उन्हें शिव- मूठ विधि का प्रयोग करना चाहिए। यह एक आसान विधि है। निम्नलिखित प्रयोग को किसी विषय विशेषज्ञ की सलाह लेकर आजमाकर आप पितृदोष दूर कर सकते हैं।
घर से एक मुट्ठी गेहूं व जल वाला नारियल लेकर 11 सोमवार तक लगातार किसी भी शिवमंदिर में दोपहर 12 बजे के पहले अर्पित करें। गेहूं बायीं ओर चित्र के अनुसार जलधारी पर रखें। व नारियल शिवलिंग को अर्पण कर दें।
पढ़ें: संत रैदास की ये 11 साखियां बदल सकती हैं आपकी जिंदगी
अब प्रार्थना कीजिए, 'हे जगत् के पालनहार! मैं अपना नाम.....गोत्र.....पिता का नाम.....ग्रह दोष, बाधाओं, रुकावटों और बुरी नजर से मुक्त कीजिए।'
यह उपाय 11 सोमवार तक लगातार कीजिए। आप जहां भी रहें, वहां पर यह उपाय करते रहें। पूरी आस्था के साथ आप यह उपाय करते हैं तो निश्चित ही आपकी जन्म कुंडली से पितृ दोष दूर हो जाता है। इस तरह आपका जीवन सुखी संपन्न हो जाएगा।
पढ़ें: यज्ञ की आहुतियों में है प्रदूषण खत्म करने के रत्न
(नोटः यह विधि उपाय किसी ज्योतिषाचार्य या विद्वान पंडित से सलाह लेकर ही करें।)