• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन 11 कारणों से सभी के लिए जरूरी है ध्यान

संसार में सभी प्राणी ध्यान करते हैं। त्रिदेव भी ध्यानमग्न रहते हैं। बिना ध्यान के बड़े से बड़ा और छोटे से छोटा काम भी संभव नहीं हैं।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 14 Apr 2015 03:31:54 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2015 03:55:34 PM (IST)
इन 11 कारणों से सभी के लिए जरूरी है ध्यान

संसार में सभी प्राणी ध्यान करते हैं। बिना ध्यान के बड़े से बड़ा और छोटे से छोटा काम भी संभव नहीं हैं। ध्यान का क्षेत्र इतना व्यापक है कि पशु-पक्षी भी ध्यान करते हैं लेकिन उनके ध्यान करने का अंदाज मनुष्य से अलग होता है। पक्षियों में बगुले का ध्यान दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्रचलित है।

ध्यान का अर्थ है विषय विशेष में चित्त की एकाग्रता, ध्येय विषय के साथ चित्त की एकांतता, किसी विषय पर मन को स्थिर करने की क्रिया, किसी एक वस्तु विषय पर एकाग्र चित्त से चिंतन करना आदि।

  • ध्यान चेतना को आत्मा में स्थिर रखने का काम करता है।
  • ध्यान के जरिए भटकता मन सत्य के सानिध्य में आता है और इंद्रियों को वश में कर बाहरी आडंबरों से मुक्त होता है।
  • आत्मा ही सभी मनुष्यों एकमात्र सत्य है। इस आत्मा का ही ध्यान करें, जो जन्म, मृत्यु, भय एवं शौक से रहित है।

पढ़ें : अनिद्रा से हैं परेशान यहां है समाधान

  • ध्यान के जरिए सद्भावना बढ़ती है। वासनाएं, अहंकार और कई तरह की विसंगतियां दूर होती हैं।
  • ध्यान के द्वारा, आत्मा को परमात्मा से जानने का अवसर मिलता है ऐसे में आप मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं।
  • ध्यान द्वारा तत्व का दृढ़ अभ्यास करके मन को शांत कर, आत्मा में विलीन हो जाना है।
  • मन में चल रही तमाम समस्याओं को ध्यान द्वारा स्थिर किया जा सकता है।
  • परमात्मा के ध्यान द्वारा समस्त विकारों को नष्ट किया जा सकता है।
  • जिस तरह जल के पात्र को रोज साफ कर स्वच्छ जल भरा जाता है उसी तरह ध्यान से आत्मा को स्वच्छ कर नए विचारों का समावेश करें।
  • ध्यान करने से धैर्य रखने की शक्ति में बढ़ती है।
  • जिस व्यक्ति में ध्यान उतर जाता है। वे तनावरहित होकर आजीवन प्रसन्न रहते हैं।

पढ़ें : देखिए मेरा पेट है कब्रिस्तान नहीं