Guru Pushya Nakshatra 2023: आज गुरु पुष्य योग, इस चीजों की खरीदारी से खिंचा चला आएगा पैसा
Guru Pushya Nakshatra 2023: ज्योतिष के मुताबिक गुरु पुष्य योग शुभ कामों के लिए अच्छा योग माना जाता है।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 25 May 2023 09:24:03 AM (IST)
Updated Date: Thu, 25 May 2023 09:24:03 AM (IST)
Guru Pushya Nakshatra 2023 Guru Pushya Nakshatra 2023: गुरु पुष्य योग इस बार 25 मई, गुरुवार के दिन है। शादी विवाह को छोड़कर इस दिन सभी मांगलिक कार्य करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही गुरु पुष्य योग (
Guru Pushya Nakshatra) में खरीदारी करना भी बहुत शुभ फल देता है।
मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरीदी गई कुछ चीजों से आपके घर में धन संपन्नता आती है। मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) की कृपा भी बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो चीजें और किस समय खरीदें सामान
25 मई को सुबह 5.26 बजे से लेकर शाम को 5 बजकर 54 मिनट तक गुरु पुष्य योग (Pushya Yoga) रहेगा। अगर कोई भी शुभ काम करना है या कोई खरीदारी करनी है तो उसके लिए शाम 5.54 तक का समय सबसे उत्तम है।
गुरु पुष्य योग में खरीद सकते हैं ये चीजें
1. एकाक्षी नारियल: एकाक्षी नारियल को
मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए गुरु पुष्य नक्षत्र योग में एकाक्षी नारियल को घर लाकर स्थापित करना बहुत शुभ माना जाता है, इससे तरक्की मिलती है।
2. लक्ष्मी यंत्र: गुरु पुष्य नक्षत्र में अगर आप सोना या चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो इस दिन आप लक्ष्मी यंत्र खरीद सकते हैं। इसे खरीद कर अपनी तिजोरी में रखें, ऐसा करने से आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं होगी और धन वृद्धि होगी।
3. कौड़ी: गुरु पुष्य नक्षत्र में चांदी के सिक्के और रुपयों के साथ कौड़ी रखकर उसका पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से पूजा के बाद इन्हें तिजोरी में रख दें। आपके पास हमेशा बरकत बनी रहेगी।
4. हाथी: घर में हाथी की मूर्ति रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसे समृद्धिदायक माना जाता है, इसके घर में होने से धन की कभी कमी नहीं रहती और समृद्धि बनी रहती है।
गुरु पुष्य योग क्यों माना जाता है शुभ?
ज्योतिष के मुताबिक गुरु पुष्य योग शुभ कामों के लिए अच्छा योग माना जाता है। गुरु पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में अच्छा माना जाता है। इसे सभी नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। अगर कोई भी काम इस नक्षत्र या योग में किया जाए तो वह अच्छा फल देता है। इस योग में सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, कहा जाता है इस दिन खरीदे गए सोने से पूरे साल आपके पास धन समृद्धि आती है।