Guru Rashi Parivartan 2021। ज्योतिष विज्ञान में बृहस्पति ग्रह का विशेष स्थान है और सभी राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। ज्योतिष के मुताबिक फिलहाल देवताओं के गुरु बृहस्पति ग्रह की उल्टी चाल चल रही है और गुरुदेव बृहस्पति 14 सितंबर तक उल्टी चाल ही चलेंगे। बृहस्पति ग्रह को शिक्षा, गुरु, ज्ञान, बच्चों, बड़े भाई, धार्मिक काम-काज, दान, पुण्य, धन और वृद्धि आदि के लिए प्रभावी कारक माना जाता है। बृहस्पति ग्रह को धनु और मीन राशि का स्वामी माना जाता है। साथ ही बृहस्पति की उच्च राशि कर्क और नीच राशि मकर होती है। बृहस्पति ग्रह की उल्टी चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। आइए जानते है कि 14 सिंतबर तक सभी राशियों पर बृहस्पति ग्रह की उल्टी चाल का असर किस प्रकार रहेगा -
मेष- सफलता पाने के लिए जातक को ज्यादा कर्म करना होगा। धन हानि का योग हो सकता है। इसलिए पैसा खर्च करते समय सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। परिवार में अशांति रहेगी।
वृष- जल्दबाजी में कोई भी कार्य नहीं करें। किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छे से विचार करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी, हालांकि बिजनेस के लिए दिन शुभ है, आर्थिक लाभ हो सकता है।
मिथुन- शिक्षा के क्षेत्र में कठिनाई आ सकती है। कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। कार्य के क्षेत्र में धैर्य से काम लें। जीवनसाथी के साथ प्रेम व आकर्षण बढ़ेगा। कामयाब होने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
कर्क - स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले सोच-विचार कर फैसला लें। धन लाभ के संकेत हैं। व्यापार में भी लाभ हो सकता है।
सिंह- आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विश्वासपात्र से धोखा मिल सकता है। प्रेमी के साथ वक्त बिताएं। घर में शांति रहेगी।
कन्या- दुश्मनों पर जीत मिलेगी और मानसिक रूप में शांति की प्राप्ति होगी। ऑफिस या परिवार में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक बढ़ सकती है।
तुला- निवेश करते समय सावधानी रखें। यह शुभ नहीं है। आर्थिक हानि भी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें. खराब आर्थिक के दौर में गलत फैसले लेने से बचें।
वृश्चिक - धन लाभ होने की संभावना है। व्यापार या नौकरी के क्षेत्र में फायदा हो सकता है। नई गाड़ी या घर खरीद के योग बन सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
धनु- परिवार के सदस्यों के साथ किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो सकता है। समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
मकर- खर्च में बढ़ोतरी होने की संभावना है। अनावश्यक खर्च में मानसिक तनाव रह सकता है। पारिवारिक तनाव भी रहने की आशंका है। पति-पत्नी को आपसी सामंजस्य के साथ चलना होगा।
कुंभ- किसी भी अजनबी पर भरोसा न करें। धोखा मिल सकता है। आर्थिक रूप से क्षति हो सकती है। परिवार में शांति बनी रहेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें।
मीन- शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह समय फायदा पहुंचाने वाला है। अपने दुश्मनों से सावधान रहें। धन खर्च करते समय सावधानी रखें। सेहत के प्रति सावधान रहें।