• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hanuman Ji: जब प्रसन्न हों भगवान हनुमान, तो देते हैं ये संकेत, खत्म हो जाते हैं जीवन के सारे दुख

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस किसी पर हनुमान जी की कृपा हो जाती है, उसे जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 29 Nov 2023 04:00:51 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Nov 2023 04:42:23 PM (IST)
Hanuman Ji: जब प्रसन्न हों भगवान हनुमान, तो देते हैं ये संकेत, खत्म हो जाते हैं जीवन के सारे दुख
Lucky signs

HighLights

  1. सपने में हनुमान जी या राम जी दिखाई देते हैं, तो यह शुभ होता है।
  2. हनुमान जी आप पर प्रसन्न होते हैं, तो आपको कुछ संकेत मिलने लगते हैं।
  3. हाथ में मंगल रेखा मौजूद है, तो इसका मतलब है कि बजरंगबली आपसे प्रसन्न हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Hanuman ji Upay: हनुमान जी हिंदू धर्म में सबसे पूजनीय देवताओं में से एक हैं। हनुमान जी को भगवान राम के महान भक्त के रूप में भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस किसी पर हनुमान जी की कृपा हो जाती है, उसे जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे में जब हनुमान जी आप पर प्रसन्न होते हैं, तो आपको कुछ संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं।

सपने में हो दर्शन

अगर किसी व्यक्ति को सपने में हनुमान जी या राम जी दिखाई देते हैं, तो इसका मतलब है कि आपके और आपके परिवार पर बजरंगबली की कृपा बरसेगी और आपको जीवन की सभी समस्याओं से जल्द ही राहत मिलेगी।

शनि की कोई बाधा न होना

अगर आपके ऊपर शनि की कोई बाधा नहीं है यानी आप पर शनि की साढ़े साती या ढैय्या नहीं चल रही है, तो यह भी हनुमान जी की कृपा का संकेत है। इसके अलावा निर्भय व्यक्ति पर भी संकटमोचन का आशीर्वाद माना जाता है।


हाथों में मंगल रेखा

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में मंगल रेखा मौजूद है, तो इसका मतलब है कि बजरंगबली आपसे बेहद प्रसन्न हैं। जिससे आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। हनुमान जी की कृपा से परिवार खुशहाल और स्वस्थ रहता है।

इस योग का बनना

जब किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल, मेष, वृश्चिक या मकर राशि में होता है, तो सूर्य और बुध भी उसी स्थान पर होते हैं। तब मंगल में नेका नामक योग बनता है, जो हनुमान जी की कृपा का संकेत देता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'