Home Vastu: जब भी हम अपने लिए घर देखने जाते हैं तो सबसे पहले घर का मुख देखते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार दक्षिणमुखी घर शुभ नहीं माना जाता है। दक्षिण को यम और राक्षसों की दिशा माना जाता है। भारतीय लोगों में दक्षिणमुखी घर को लेकर एक अलग ही प्रकार का भय होता है। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि दक्षिण मुखी मकान सभी के लिए अशुभ नहीं होता है। आइये जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनके लिए दक्षिणमुखी घर अशुभ माना जाता है।
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी मकान अशुभ होता है। इस तरह के मकान में रहने से आर्थिक नुकसान होता है। धन की बचत नहीं हो पाती है। आय से ज्यादा व्यय होता है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी मकान अशुभ फलदाई होता है। इस मकान में निवास करने से गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है। किसी भी प्रकार का सुख ज्यादा समय तक नहीं रहता है।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए भी दक्षिण मुखी मकान अशुभ होता है। ऐसे मकान में रहने से जीवन भर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति सुखी जीवन व्यतीत नहीं कर पाता है।
कुंभ
दक्षिण मुखी मकान कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इसे मकान में निवास करने से जीवन बेहद संघर्षपूर्ण होता है। किसी भी कार्य में आसानी से सफलता नहीं मिलती है।
इन राशियों के लिए शुभ होता है दक्षिण मुखी घर
मेष, कर्क, सिंह, तुला , वृश्चिक, धनु, मकर, मीन
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।
Posted By: Navodit Saktawat
- Font Size
- Close
- # Home Vastu
- # South facing house inauspicious effects
- # South facing house
- # How is a South facing house
- # दक्षिण मुखी घर
- # दक्षिण मुखी अशुभ घर
- # दक्षिण मुखी शुभ घर
- # दक्षिण मुखी घर के प्रभाव
- # दक्षिण मुखी घर अशुभ प्रभाव
- # दक्षिण मुखी घर के शुभ प्रभाव
- # कैसा होता है दक्षिणमुखी घर
- # South facing house
- # South facing inauspicious house
- # South facing auspicious house
- # Effects of South facing house