धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips के अनुसार, घर का हर कोना ऊर्जा का एक विशेष केंद्र होता है, जिसका सीधा संबंध धन, सफलता और मानसिक शांति से होता है। यदि इन कोनों का ध्यान सही से रखा जाए, तो जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।
यह कोना आध्यात्मिक ऊर्जा और मानसिक शांति से जुड़ा होता है। यहां मंदिर, तुलसी का पौधा या जल स्रोत होना शुभ माना जाता है। इस कोने में जूते, झाड़ू, डस्टबिन या भारी वस्तुएं न रखें। साफ-सफाई बनाए रखें और रोज दीया जलाएं।
यह कोना संबंधों और संवाद से जुड़ा होता है। यहां गंदगी या अनुपयोगी वस्तुएं रखने से घर में बहसबाजी और तनाव बढ़ता है। इस कोने को खुला रखें, सफेद रंग का अधिक प्रयोग करें और रोशनी का अच्छा प्रवाह बनाए रखें।
यह कोना स्थिरता और नियंत्रण का प्रतीक है। यहां बुजुर्गों का कमरा, मजबूत फर्नीचर या तिजोरी रखें। यह कोना खाली नहीं रहना चाहिए। पारिवारिक तस्वीरें भी यहां लगाई जा सकती हैं।
यह अग्नि तत्व का क्षेत्र है। रसोई या ऊर्जा स्रोत यहीं होने चाहिए। यहां स्टोररूम या टॉयलेट न बनाएं। उपाय के रूप में नमक, लाल कपड़ा या दीपक रख सकते हैं।
सीढ़ियों के नीचे या कोनों में टूटे सामान, झाड़ू या कबाड़ न रखें। इससे वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इन जगहों पर क्रिस्टल बॉल, नमक या गंगाजल का छिड़काव करें।
इसे भी पढ़ें... Nag Panchami 2025 Puja: मध्य प्रदेश के इस शहर में नागदेव को गुरु मानकर की जाती है पूजा, गुलाब का फूल चढ़ाने का विशेष महत्व