यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यदि मंगलकृत पीड़ा से पीड़ित हों, तो आजमाएं ये उपाय
मंगल यदि राहू या शनि के साथ किसी भी भाव में हो तो भी मूंगा धारण कर सकते हैं।
By Edited By:
Publish Date: Mon, 04 Jan 2016 11:41:05 AM (IST)Updated Date: Wed, 06 Jan 2016 10:05:01 AM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि ग्रह आप पर प्रसन्न हो जाएं तो जातक के जीवन में खुशियां भर देते हैं। वहीं उनकी वक्र दृष्टि के चलते कभी-कभी जातकों को कष्ट सहना पड़ता है। मंगलकृत पीड़ा भी इन्हीं में से एक है। मंगलकृत पीड़ा से मुक्ति के लिए मंगल रत्न मूंगा का विशेष महत्व माना गया है।
मूंगा धारण करने से जहां मंगलकृत पीड़ा से मुक्ति मिलती है, वहीं मंगल के शुभ प्रवाह को बढ़ाया जा सकता है। मंगल रत्न मूंगा धारण करने से पहले कुछ बातों को विशेष ध्यान रखना चाहिए।
- यदि जातक का जन्म मंगलवार हो तो मूंगा धारण करना चाहिए।
- मेष लग्न में जन्में जातक सफेद मूंगा चांदी में अंगूठी के रूप में धारण करें।
- मंगल यदि कारक होकर किसी खराब भाव में है तब मूंगा धारण कर सकते हैं।
- मंगल की महादशा होने पर भी मूंगा धारण कर सकते हैं।
पढ़ें: कभी देवलोक में थीं 1008 अप्सराएं
- मंगल यदि राहू या शनि के साथ किसी भी भाव में हो तो भी मूंगा धारण कर सकते हैं।
- मंगल की दृष्टि यदि लग्न, सप्तम, दशम या फिर एकादश भाव पर हो तो भी मूंगा धारण कर सकते हैं।
नोट : यह उपाय किसी विद्वान ज्योतिषी का परामर्श लेकर ही करें, क्योंकि अलग-अलग व्यक्तियों की जन्मकुंडली अलग होती है।