
Jeera Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय हैं। जिनके इस्तेमाल से ग्रहों को मजबूत किया जा सकता है। जीरा हर रसोई में पाया जाता है। यह खाना का स्वाद बढ़ाता और सेहत के लिए लाभदायक है। वहीं इससे जुड़े टोटके भी बेहद असरकारक है। जीरा के उपाय से घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है। वहीं सेहत अच्छी बनी रहती है। आइए जानते हैं जीरा के कुछ टोटकों के बारे में जिनके उपयोग से सभी अड़चन दूर की जा सकती है।
जीरा के चमत्कारी उपाय
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की तस्वीर के सामने लाल वस्त्र बिछाएं। इस पर जीरा रखकर कुछ सिक्के रखें। देवी की पूजा के बाद जीरे और पैसे को लपेटकर इस जगह पर रखें। जहां आप अपने पैसे रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इससे घर में माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। दिवाली की रात देवी को जीरा अवश्य अर्पित करें।
आर्थिक स्थिति सुधारने का उपाय
यदि आपके पास पैसा नहीं टिकता है, तो जीरा का ये टोटका आपके लिए फायदेमंद है। शुक्रवार के दिन एक कपड़े में जीरा बांधकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इस उपाय से हर क्षेत्र में कामयाबी मिलने लगती है।
नकारात्मक शक्तियां दूर करने का उपाय
यदि आपके आसपास नकारात्मक शक्ति है। या आपको किसी की नजर लग गई है, तो जीरे के कुछ दाने लेकर अपने ऊपर से 7 बार घुमाकर अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।
पूरा होगा हर कार्य
गुरुवार सुबह जीरा खाकर घर से निकलना चाहिए। ऐसा करने से आपका दिन बेहतरीन रहता है। आप जिस कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं। उसके पूरे होने की संभावना बढ़ जाती है।
धन-धान्य नहीं होता कम
जब बेटी ससुराल से विदा होती है। तब उसे पोटली में बांधकर कुछ जीरा के दाने दिए जाते हैं। जीरा देना पैसों के बराबर माना जाता है। मान्यता है कि बेटी के ससुराल में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'