Jyotish Tips: व्यक्ति का अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं ये 5 संकेत, समझ लें धन-दौलत से भरने वाला है जीवन
Jyotish Tips: कहते हैं कि जब भी अच्छा या बुरा वक्त आता है तो आने से पहले उसके संकेत अवश्य देता है।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 30 Apr 2023 01:01:45 PM (IST)
Updated Date: Sun, 30 Apr 2023 01:01:45 PM (IST)
Jyotish Tips Jyotish Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति के जीवन में एक बार ऐसा समय आता है जब उसे हर जगह से निराशा ही निराशा मिलती है। लेकिन कहते हैं ना कि हमेशा समय एक जैसा नहीं होता और जिनका बुरा समय आता है उनका अच्छा समय भी जरूर आता है। लेकिन व्यक्ति को कैसे पता चले कि उसका अच्छा समय आने वाला है। तो आपको बता दें कि ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति को अच्छा समय
कहते हैं कि जब भी अच्छा या बुरा वक्त आता है तो आने से पहले उसके संकेत अवश्य देता है। अच्छा वक्त आने से पहले अलग संकेत मिलते हैं और बुरा वक्त आने से पहले अलग संकेत मिलते हैं। ज्योतिष में ऐसे बहुत से हिंट दिए गए हैं जिनके आधार पर आप भी अपने आने वाले भाग्य को पहचान सकते हैं। आइए जानते हैं अच्छा वक्त आने से पहले हमें क्या संकेत मिलते हैं।
अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं ये संकेत
1. अगर आपके घर में पेड़-पौधे लगे हैं और वे अचानक से हरे-भरे हो गए हैं या उनमें फूल आ गए वे बहुत अधिक घने होते जा रहे हैं तो समझ लें कि आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है। शास्त्रों के अनुसार, पेड़-पौधों में खासकर तुलसी और केले के पौधे का खिलना-हरा भरा होना बहुत शुभ संकेत होता है।
2. अगर आपको अपने आसपास रहने वाले लोगों से सम्मान, तारीफें मिलने लगे तो समझ लें कि जल्द ही आपका अच्छा समय आने वाला है।
3. मान्यताओं के अनुसार जब व्यक्ति के बुरे समय का अंत होने वाला होता है और अच्छा समय शुरू होने वाला होता है तो व्यक्ति के मन में अत्यधिक प्रसन्नता रहती है और उसे अपने अंदर से सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है।
4. जब भी व्यक्ति का अच्छा समय आने वाला होता है तो उसे सुबह के समय अच्छे सपने आते हैं। जैसे- सपनों में देव प्रतिमाएं, पीपल-बरगद आदि के पेड़, जंगल, खजाने के स्वप्न उसे दिखाई देते हैं। इसलिए अगर आपको भी ऐसे सपने दिखें तो समझ लें कि आपका समय अच्छा आने वाला है।
5. व्यक्ति का जब भी कभी अच्छा वक्त आता है तो उसे भविष्य में होने वाली घटनाओं को पूर्वाभास होने लगता है। वह भविष्य को लेकर जो भी सोचता है या कल्पनाएं करता हैं, वे सच होने लगती हैं।