सनातन धर्म में पेड़-पौधों को भी पूजनीय स्थान दिया गया है। धर्म ग्रंथों के अनुसार तुलसी, पीपल, बरगद, आंवला समेत कई पौधों में ईश्वर का वास होता है। इस कड़ी में आज हम आपको शमी के पौधे के बारे में बताएंगे। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि तुलसी के समान ही शमी के पौधे का भी रोजाना पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शमी का पौधा शुभ होता है और इसमें भगवान शिव का वास माना गया है। इस पौधे के पत्तियां भगवान शिव को अर्पित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसलिए भोलेनाथ का पूजन करते समय उन्हें शमी के पत्ते भी अर्पित किए जाते हैं। आइए जानते हैं शमी के पौधे को घर में लगाने के नियम और फायदे।
शमी के पौधे से होने वाले फायदे
शमी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। इस पौधे में महादेव का वास होता है। इसे घर में लगाने से बरकत आती है। परिवार को कभी किसी प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। यदि इसे पौधे का नियमित पूजन किया जाए तो भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। तुलसी की तरह ही शमी के पौधे को भी घर में लगाने से सभी दुख दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है।
वास्तु शास्त्र में भी शमी के पौधे को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु के अनुसार शमी का पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर की सब बाधाएं मिट जाती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शमी के पौधे को घर में लगाने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति की शादी में देरी हो रही है तो घर में शमी का पौधा लगाएं और पूजा करें। यदि आपके घर में किसी सदस्य की राशि में ढैया या साढ़ेसाती चल रही है तो घर में शमी का पौधा लगाने से इसका का प्रभाव कम होता है।
इन बातों का रखें ध्यान
शमी का पौधा शनिवार के दिन लगाना शुभ होता है। वास्तु नियमों के अनुसार शमी का पौधा कभी भी घर के अंदर न लगाएं, बल्कि इसे गार्डन या बालकनी में लगाना चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर शमी के पौधे को लगाना भी शुभ माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें घर से बाहर जाते समय यह पौधा आपके दाई ओर होना चाहिए। वहीं, छत पर शमी का पौधा दक्षिण दिशा में ही रखना चाहिए। यदि संभव न हो तो पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। शमी के पौधे की भी तुलसी की तरह ही रोजाना पूजा करनी चाहिए और दीपक जलाना चाहिए। लेकिन शमी के पौधे की पूजा यदि शनिवार के दिन की जाए तो फलदायी होती है।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।
Posted By: Navodit Saktawat
- # Shami plant
- # Shami plant benefits
- # Shami plant worship
- # Shami plant rules
- # Tulsi plant
- # Shami plant remedies
- # शमी का पौधा
- # शमी के पौधे के फायदे
- # शमी के पौधे की पूजा
- # शमी का पौधा लगाने के नियम
- # तुलसी का पौधा
- # शमी के पौधे के उपाय
- # specialstory