• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए स्फटिक की माला को धारण करने से होने वाले चमत्कारी फायदे

इस माला का शिवलिंग भी बनाया जाता है। यह स्फटिक क्या होता है और इसके पहनने के क्या फायदे हैं आइये जानते हैं।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 09 Mar 2023 07:32:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Mar 2023 07:33:24 PM (IST)
जानिए स्फटिक की माला को धारण करने से होने वाले चमत्कारी फायदे

भारतीय ज्योतिष के अनुसार से बहुत से लोग स्फटिक की माला या अंगुठी धारण करते हैं। स्फटिक को नग के बजाय माला के रूप में पहना जाता है। कुछ लोग इसका ब्रेसलेट बनवाकर भी पहनना पसंद करते हैं। इस माला का शिवलिंग भी बनाया जाता है। यह स्फटिक क्या होता है और इसके पहनने के क्या फायदे हैं आइये जानते हैं।

स्फटिक क्या होता है

स्फटिक एक रंगहीन, पारदर्शी, निर्मल पत्थर होता है जो कि सफेद रंग का चमकदार दिखाई देता है। स्फटिक को सफेद बिल्लौर भी कहा जाता है। अंग्रेज़ी में रॉक क्रिस्टल, संस्कृत में सितोपल, शिवप्रिय, कांचमणि और फिटक आदि कहते हैं। स्फटिक बर्फ के पहाड़ों पर बर्फ के नीचे टुकड़े के रूप में पाया जाता है।


स्फटिक का मंत्र- 'पंचवक्त्र: स्वयं रुद्र: कालाग्निर्नाम नामत:।।'

स्फटिक की माला से होने वाले फायदे

1.स्फटिक की माला धारण करने से किसी भी प्रकार का भय और घबराहट नहीं रहती है।

2.स्फटिक माला धारण करने से मन में सुख, शांति और धैर्य बना रहता है।

3.ज्योतिष अनुसार इसे स्फटिक की माला धारण करने से धन, संपत्ति, बल, वीर्य और यश प्राप्त होता है।

4.स्फटिक माला धारण करने से भूत-प्रेत बाधा से भी मुक्ति मिल जाती है।

5.स्फटिक माला से किसी मंत्र का जप करने से वह मंत्र शीघ्र ही सिद्ध हो जाता है।

6.स्फटिक माला सोच-समझ में तेजी और दिमाग का विकास करने में लाभकारी मानी जाती है।

7.स्फटिक की माला से ज्वर, पित्त-विकार, निर्बलता तथा रक्त विकार जैसी समस्याएं दूरी हो जाती हैं।

8.स्फटिक की माला किसी भी पुरुष या स्त्री को एकदम स्वस्थ रखता है।

9.स्फटिक की माला को भगवती लक्ष्मी का रूप माना जाता है।

10.स्फटिक की माला धारण करने से शुक्र ग्रह दोष दूर होता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।