यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
माथे की चंद लकीरें बता देती हैं इस तरह भविष्य
यदि पुरूष का मस्तिष्क छोटा हो, वह मनुष्य अधिक पुत्रियों वाला होता है।
By Edited By:
Publish Date: Wed, 25 May 2016 01:29:38 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 May 2016 06:01:00 PM (IST)

सामुद्रिक शास्त्र, ज्योतिष शास्त्र का एक अभिन्न भाग है। इसकी रचना भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने की है। समुद्रिक शास्त्र में शरीर के तमाम अंगों के बारे में बताया गया है।
बात अगर मस्तिष्क को लेकर की जाए तो यह मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। और मस्तिष्क के बाहरी भाग में होती हैं कई रेखाएं। इन रेखाओं का अपना एक अलग महत्व है। जिनसे आप किसी भी व्यक्ति का भविष्य भी जान सकते हैं।
- मस्तिष्क पर यदि रेखाएं नहीं होती है, वह व्यक्ति धनी होता है।
- पुरूष के मस्तिष्क पर जितनी रेखाएं बनी हो, उसके उतने ही भाई-बहन होने की संभावना होती है।
- जिस पुरूष का मस्तिष्क चौड़ा हो, वह व्यक्ति अधिक पुत्रों वाला होता है, परन्तु जॉब को लेकर परेशान रहता है।
- यदि व्यक्ति का मस्तिष्क नीचे से उपर की ओर उठा हुआ हो, वह मनुष्य धैर्यशील, धनवान व बुद्धिमान होता है।
- जिस व्यक्ति का मस्तक उपर से उठा हुआ हो तथ नीचे से झुका हो, वह मनुष्य अधिक स्त्रियों से विवाह करने वाला होता है।
पढ़ें: डरिये नहीं, क्योंकि डर के आगे जीत है
- यदि पुरूष का मस्तिष्क छोटा हो, वह मनुष्य अधिक पुत्रियों वाला होता है। ऐसे व्यक्ति कठोर परिश्रम करके ही अपने जीवन का निर्वाहन कर पाते है।
- मनुष्य के मस्तिष्क में स्वच्छ, सरल, गम्भीर, पूर्ण तथा स्पष्ट रेखा होने से, वह व्यक्ति सुखी एवं दीर्घायु होता है। छिन्न-भिन्न रेखा से दुःखी और अल्पायु माना जाता है।
जानें वर्ष के मुख्य त्योहार और अन्य मासिक छोटे-बड़े व्रतों की तिथियां. डाउनलोड करें जागरण Panchang एप