
महर्षि वात्स्यायन द्वारा लिखित ग्रंथ कामसूत्र में वैवाहिक जिंदगी के लगभग सभी पहलुओं को विस्तार से बताया गया है। उनका यह ग्रंथ जितना उस समय प्रासंगिक था उतना ही आज तर्कसंगत माना गया है।
इसी ग्रंथ में महिला और पुरुष के बीच आपसी संबंध की समस्त कलाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिसका जिक्र सार्वजनिक रूप से उचित नहीं माना जाता है। लेकिन इसमें यह भी बताया गया है कि एक पुरुष को कैसे महिला से विवाह करना चाहिए जो उसके जीवन को सुखमय बना सके।
हालांकि इस ग्रंथ में जितनी भी बातें बताई गई हैं वो अमूमन सभी स्त्रियों में मौजूद रहती हैं।
- कामसूत्र के अनुसार पुरुष को कभी भी ऐसी स्त्री से विवाह नहीं करना चाहिए जिसे दुनियादारी की समझ न हो।
- जो स्त्री लोगों से अच्छा बर्ताव करे, पुरुष को उसी स्त्री से विवाह करना चाहिए।
- विवाह के पहल वर-वधू की जन्मकुंडली जरूर मिलाना चाहिए। यदि दोनों के गुण मिलें तभी उनका विवाह करें।
- परिवार का ख्याल रखने वाली लड़की से विवाह करने पर किसी भी तरह की समस्या नहीं आती है।
- जो स्त्री धार्मिक होती है, उससे यदि विवाह किया जाए तो जिंदगी सुखपूर्वक गुजरती है। वह इसीलिए क्योंकि वह संस्कृति, परंपराओं का सम्मान करते हुए उन्हें निभाती है। ऐसी घर में स्त्री सौभाग्य लाती है।
पढ़ें: तो क्या यह चक्रवर्ती सम्राट करता था टाइम ट्रेवल!
- जो स्त्री सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने का गुण रखती है। उससे विवाह करने पर व्यक्ति का जीवन काफी सुखमय बीतता है।