2025 yearly horoscope Aquarius: गुरु गोचर शुरुआत में खड़ी करेगा मुश्किल, इंतजार के बाद लौटेंगे थोड़े अच्छे दिन... पढ़ें कुंभ का वार्षिक राशिफल
कुंभ राशि के लिए 2025 साल मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। गुरु, शनि और राहु के प्रभाव से आर्थिक हानि, स्वास्थ्य समस्याएं और पारिवारिक विवाद हो सकते हैं। हालांकि, साल के मध्य में स्थिति में सुधार हो सकता है। सतर्कता और संयम रखने की आवश्यकता रहेगी।
Publish Date: Fri, 27 Dec 2024 01:25:14 PM (IST)
Updated Date: Tue, 31 Dec 2024 09:53:52 AM (IST)
कुंभ राशि के जातकों के लिए 2025 परेशानी पैदा करने वाला रहेगा। (फाइल फोटो)HighLights
- गुरु का गोचर कष्ट और हानि लेकर आएगा।
- शनि के प्रभाव से मानसिक तनाव और धन हानि।
- स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
धर्म डेस्क, इंदौर। कुंभ राशि वालों के लिए साल 2025 अच्छा नहीं रहेगा। इस साल बनते काम बिगड़ सकते हैं, जिससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में भी गिरावट की संभावना है। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए ये साल खराब रहेगा। सामाजिक तौर पर परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं आपका ये साल कैसा रहेगा...
गुरु का गोचर शुरुआत में हानि तो साल के मध्य देगा लाभ
- इस वर्ष गुरु का गोचर आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। शुरुआती समय में गुरु का गोचर आपको कुछ कष्ट, विवाद, झगड़े और आर्थिक हानि का सामना करा सकता है।
- इस दौरान व्यय में भी वृद्धि हो सकती है और आपके लिए निर्णय लेने में कठिनाइयां आ सकती हैं। हालांकि, वर्ष के मध्यकाल में स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। गुरु का गोचर आपको मानसिक शांति और स्थिति को सामान्य करने में मदद करेगा।
आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है और आप अपने कार्यों में संतुलन बनाए रखने में सक्षम होंगे। इस समय अपनी योजनाओं और प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना लाभकारी साबित हो सकता है। शनि का गोचर खड़ी करेगा परेशानियां
इस वर्ष शनि के प्रभाव से आपके लिए कुछ कठिनाइयां सामने आ सकती हैं। शनि के प्रभाव से शोक, मानसिक तनाव और धन हानि के योग बन रहे हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहकर अपने फैसले और वित्तीय मामलों में ध्यान से काम करना चाहिए।
राहु के गोचर देगा आर्थिक हानि
- इस वर्ष राहु के गोचर का असर आपके लिए कठिनाइयां लेकर आएगा। राहु के प्रभाव से व्यर्थ के कार्यों में धन का व्यय होगा। आपसी मतभेदों और झगड़ों की स्थिति बन सकती है। इस वर्ष वाणी पर संयम रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह आपको कई समस्याओं से बचा सकता है।
शत्रु पक्ष से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी, क्योंकि वे आपको परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। विरोधी वर्ग से आप पर दबाव बढ़ेगा, जिससे आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
पारिवारिक दृष्टि से भी यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पत्नी और बच्चों से संबंधों में तनाव और मतभेद बढ़ सकते हैं, और परिवार में कोई दुखद समाचार मिल सकता है। हालांकि वर्ष का मध्य और उतरता समय कुछ सामान्य रहेगा। अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।