Lord Shiva Mantras: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 1 मार्च, मंगलवार को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भक्त, शिवजी की पूजा अर्चना के साथ व्रत रखते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन ही भोलेनाथ दिव्य ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे। शास्त्रों में ज्योतिर्लिंग को शिवजी की ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करने का भी महत्व है। वहीं इस दिन राशि अनुसार शिवमंत्रों का जाप करने से सुख-समृद्धि, संतान प्राप्ति और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही ग्रह दोष और रोगों से भी मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए महाशिवरात्रि पर किन मंत्रों का जाप करना लाभकारी होगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन ''ह्रीं ओम नमः शिवाय ह्रीं'' मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जप से सभी बाधाएं दूरी होती हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को ''ओम नागेश्वराय नमः'' मंत्र का जाप करना चाहिए
मिथुन राशि
इस राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन ''ओम नमः शिवाय महाकाल कालम कृपालं नमः'' मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजा के बाद ''ओम हौ जूं सः'' मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक महाशिवरात्रि को मंत्र ''ह्रीं ओम नमः शिवाय ह्रीं'' का 108 बार जाप करें। इस मंत्र के जप से भौतिक सुख के साधन बढ़ते हैं।
कन्या राशि
महाशिवरात्रि पर कन्या राशि वाले ''ओम नमो भगवते रूद्राय'' मंत्र का जाप करें। इस मंत्र से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वह धन लाभ होगा।
तुला राशि
इस महाशिवरात्रि पर मंत्र ''ओम नमः शिवाय'' का जाप करें। इस मंत्र से कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को ''ह्रीं ओम नमः शिवाय ह्रीं'' मंत्र का जाप करना चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन इस मंत्र से घर में सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि के दिन ''ओम नमो शिवाय गुरु देवाय नमः'' एक प्रभावी मंत्र है।
मकर राशि
इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन ''ओम हौं जूम सह'' मंत्र का जाप करना चाहिए। शिवजी की कृपा से हर मुश्किल आसान होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को ''ओम नमः शिवाय'' मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र से पूरा वर्ष सेहत अच्छी रहेगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए ''ओम नमो शिवाय गुरु देवाय नमः'' मंत्र का जाप करना उत्तम रहेगा। इन मंत्रों का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए। मंत्र जाप करते समय मन को एकाग्र और शांत रखना आवश्यक है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'