Lucky Number For Rashi। कई लोगों के लिए कुछ नंबर बेहद खास होते हैं और वे इसे अपने लिए काफी शुभ मानते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भी हर व्यक्ति का राशि के अनुसार शुभ अंक होता है, जो उनके लिए भाग्यशाली होता है। साल 2023 में सभी राशियों के लिए कौन-कौन से नंबर शुभ हो सकते हैं, यहां देख सकते हैं -
मेष राशि
2023 में मेष राशि वालों के लिए 6 और 9 नंबर सबसे ज्यादा लकी साबित हो सकता है। आपके जीवन में खुशहाली आएगी और निवेश में अच्छा लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए 5 और 6 लकी नंबर होंगे। ये नंबर राह में आ रही मुश्किलों को दूर करने में सहायक होंगे।
मिथुन राशि
साल 2023 में मिथुन राशि के जातकों के लिए भी 5 और 6 नंबर लकी माने जा रहे हैं। इन लोगों के जीवन में भी खुशियां आएगी। विवाह के योग बनेंगे।
कर्क राशि
नए साल में कर्क राशि वालों के लिए 2 और 9 नंबर को सबसे ज्यादा शुभ माना जा रहा है। कोर्ट मामले में जीत मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
साल 2023 में सिंह राशि वालों के लिए 3 लकी नंबर हैं-1, 5, 9। नए साल में सफलता के मोर्चे पर आपको इन तीन नंबरों में से किसी एक को ही चुनना होगा। नेतृत्व के काम में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि
नए साल में कन्या राशि के लोगों के लिए 5 और 6 अंक लकी रहेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगा और प्रेम विवाह हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए इस साल 5, 6, 9 नंबर लकी रहेंगे। कारोबार में अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रमोशन हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 1, 2, 4 और 7 नंबर सबसे ज्यादा लकी माने जा रहे हैं। ये नंबर आपको सुखी और धनवान बना सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लिए नए साल में 3, 5, 6, और 8 अंक को सबसे ज्यादा शुभ होंगे। इसके अलावा आप 12, 33, 41 और 44 जैसी किसी संख्या को चुन सकते हैं। आर्थिक फायदा ज्यादा होगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए 5, 6 और 8 अंक को सबसे ज्यादा शुभ बताया गया है। सेहत में लाभ होगा, ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए 3, 7 और 9 को सबसे शुभ माना गया है। ये 3 नंबर उद्योग में सफलता दिलाएंगे। जीवन साथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए 3 और 7 नंबर अधिक पावरफुल माने जा रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। लाइफ पार्टनर के कारण खुशियां मिलेगी।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'