भगवान महाकाल के महामृत्युंजय महा मंत्र के बारे में सभी जानते हैं। इस मंत्र की शक्ति से लोगों को काल के गाल से वापस लाया जा सकता है। मृत्यु पर विजय पाई जा सकती है। भविष्य पुराण में कहा गया है कि इस मंत्र का रोज जाप करने से उस व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा, धन, समृद्धि और लम्बी उम्र होती है। हर सोमवार शिव भगवान के लिए करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप, जानें क्या होगा फायदा
महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को प्रसन्न करने वाला मंत्र माना जाता है। कहा जाता है कि जो लोग भगवान शिवजी के भक्त होते हैं उन्हें ना ही किसी डर नहीं होता है। शिव की भक्ति उन्हें शक्ति का सामर्थ देती है। जो लोग महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं उन पर शिव की भक्ति बरसती है। महामृत्युंजय मंत्र के बारे में भविष्य पुराण में कहा गया है कि इस मंत्र का रोज जाप करने से उस व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा, धन, समृद्धि और लम्बी उम्र होती है।
वहीं कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि इस मंत्र का जाप करने से आपदा, बीमारी दूर भागते हैं। महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को खुश करने वाला मंत्र माना जाता है। क्या हैं इस मंत्र का महत्व इस मंत्र के बारे में कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से आप किसी भी रोग या बीमारी से ग्रसित हैं तो आपकी बिमारी खत्म हो सकती है। लगातार जाप करने से घर में धन और समृद्धि आती है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि इस मंत्र का जाप सवा लाख बार करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती है। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से जहां लाभ होता है वहीं अगर आपने किसके जाप में कुछ सावधानियां नहीं बरती तो नुकसान भी हो सकता है। जाप करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें, जैसे की जाप करते समय मंत्र का उच्चारण ठीक ढंग से करना चाहिए। मंत्र का जाप शुद्ध तरीके से सात बार करना चाहिए।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। ह