यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mangal Gochar 2023: मंगल ग्रह का सिंह राशि में गोचर 1 जुलाई को, मीन राशि वाले रहें अलर्ट, जरूर करें ये उपाय
Mangal Gochar 2023 मीन राशि वालों को मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन माँ दुर्गा के लिए यज्ञ-हवन करना शुभ होगा।
By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 20 Jun 2023 09:22:13 AM (IST)Updated Date: Tue, 20 Jun 2023 09:25:08 AM (IST)
_m.webp)
Mangal Gochar 2023। हिंदू ज्योतिष में मंगल ग्रह को प्रमुख ग्रह माना जाता है। मंगल देव जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी राशि के जातकों का जीवन इससे प्रभावित होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक मंगल देव 01 जुलाई 2023 को रात 01.52 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
सेनानायक कहलाते हैं मंगल देव
वैदिक ज्योतिष में मंगल को सेनानायक कहा जाता है।
मंगल देव को उग्र ग्रह माना जाता है। यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल देव अपनी मूल त्रिकोण राशि मेष में विराजमान हो, तो शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। वहीं दूसरी ओर यदि मंगल देव अपने स्वामित्व वाली राशि मेष या वृश्चिक में बैठे हो तो जातकों के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होते हैं। जिन जातकों का मंगल ग्रह मजबूत स्थिति में होता है वे लोग प्रशासन से जुड़े कार्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
मीन राशि वालों का करना होगा ये उपाय
मीन राशि वालों के लिए मंगल ग्रह दूसरे और 9वें भाव के स्वामी हैं और फिलहाल मंगल ग्रह का गोचर 6ठे भाव में होने वाला है। ऐसे में यह राशि परिवर्तन मिला जुला परिणाम दे सकता है। मीन राशि वालों का खर्च बढ़ सकता है। गोचर काल करियर के लिहाज से शुभ हो सकता है। वेतन वृद्धि, प्रमोशन आदि की उम्मीद बन सकती है। सरकारी नौकरी लग सकती है। प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। मीन राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर हो सकती है। मीन राशि वालों को मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन माँ दुर्गा के लिए यज्ञ-हवन करना शुभ होगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'