
धर्म डेस्क, इंदौर। धनु राशि में 16 जनवरी, 2024 को 23:07 पर मंगल ग्रह का उदय हो जाएगा। इसके उदय होने से राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव होंगे। हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि धनु राशि में मंगल के उदय से आपकी करियर पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
मंगल का धनु में गोचर से आपके करियर पर सकारात्मक असर होगा। इस मौके पर हो सकता है कि आपकी विदेश में नौकरी लग जाए। ऐसी भी संभावना है कि आप मौजूदा नौकरी को छोड़कर कोई दूसरा विकल्प चुनें। ऐसा करने से आपको बहुत ही संतुष्टि हो सकती है। आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है।
करियर के मोर्चे पर आपका मंगल का धनु में गोचर से नकारात्मक असर पड़ सकता है। आपको इस दौरान नौकरी में काफी उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आपको नौकरी में परिवर्तन भी करना पड़ सकता है, ऐसे में यह आपके लिए नुकसानदायक ही साबित होगा। आप अगर व्यवसायिक पेशे से जुड़े हुए है, तो यह इसमें भी लाभ की उम्मीद कम ही है।
मंगल का धनु में गोचर करियर के हिसाब से सकारात्मक हो सकता है। आपको नौकरी में प्रगति होगी, जिससे आप बेहद खुश होंगे। यह आपकी लंबी कोशिशों की वजह से ही संभव हो पाएगा। मंगल का यह परिवर्तन आपके लिए पदोन्नति लेकर आएगा। आप नौकरी के संबंध में बहुत ही लाभ प्राप्त करेंगे। आपके लिए नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
धनु राशि में मंगल के उदय से करियर के संबंध में मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा। आपको यह गोचर अच्छे और बुरे दोनों ही अनुभव देकर जाएगा। आपको विदेश में नौकरी करने के लिए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, ऐसे यह आपके लिए बहुत ही लाभ पहुंचाने वाला होगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'