• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mangal Uday 2024: मंगल देव का धनु में प्रवेश आज, इन राशि वालों को करियर में होगा लाभ

धनु राशि में 16 जनवरी, 2024 को 23:07 पर मंगल ग्रह का उदय हो जाएगा। इसके उदय होने से राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव होंगे।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 13 Jan 2024 05:00:05 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jan 2024 08:13:43 AM (IST)
Mangal Uday 2024: मंगल देव का धनु में प्रवेश आज, इन राशि वालों को करियर में होगा लाभ
धनु में मंगल का प्रवेश

HighLights

  1. धनु राशि में 16 जनवरी 2024 को मंगल करेगा प्रवेश।
  2. आपके करियर पर भी पड़ेगा जबरदस्त प्रभाव।

धर्म डेस्क, इंदौर। धनु राशि में 16 जनवरी, 2024 को 23:07 पर मंगल ग्रह का उदय हो जाएगा। इसके उदय होने से राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव होंगे। हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि धनु राशि में मंगल के उदय से आपकी करियर पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

मंगल का धनु में गोचर से आपके करियर पर सकारात्मक असर होगा। इस मौके पर हो सकता है कि आपकी विदेश में नौकरी लग जाए। ऐसी भी संभावना है कि आप मौजूदा नौकरी को छोड़कर कोई दूसरा विकल्प चुनें। ऐसा करने से आपको बहुत ही संतुष्टि हो सकती है। आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है।


कर्क राशि

करियर के मोर्चे पर आपका मंगल का धनु में गोचर से नकारात्मक असर पड़ सकता है। आपको इस दौरान नौकरी में काफी उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आपको नौकरी में परिवर्तन भी करना पड़ सकता है, ऐसे में यह आपके लिए नुकसानदायक ही साबित होगा। आप अगर व्यवसायिक पेशे से जुड़े हुए है, तो यह इसमें भी लाभ की उम्मीद कम ही है।

सिंह राशि

मंगल का धनु में गोचर करियर के हिसाब से सकारात्मक हो सकता है। आपको नौकरी में प्रगति होगी, जिससे आप बेहद खुश होंगे। यह आपकी लंबी कोशिशों की वजह से ही संभव हो पाएगा। मंगल का यह परिवर्तन आपके लिए पदोन्नति लेकर आएगा। आप नौकरी के संबंध में बहुत ही लाभ प्राप्त करेंगे। आपके लिए नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

मकर राशि

धनु राशि में मंगल के उदय से करियर के संबंध में मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा। आपको यह गोचर अच्छे और बुरे दोनों ही अनुभव देकर जाएगा। आपको विदेश में नौकरी करने के लिए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, ऐसे यह आपके लिए बहुत ही लाभ पहुंचाने वाला होगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'