• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mangalwar Ke Upay: भाग्य का नहीं मिल रहा है साथ तो मंगलवार को करें ये उपाय

Mangalwar Ke Upay: इस दिन विधि-विधान के साथ हनुमान जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 17 Apr 2023 03:42:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Apr 2023 11:49:29 PM (IST)
Mangalwar Ke Upay: भाग्य का नहीं मिल रहा है साथ तो मंगलवार को करें ये उपाय

Mangalwar Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सप्ताह के प्रत्येक दिन का संबंध किसी न किसी ग्रह एवं देवता से होता है। मंगलवार भगवान श्री रामचंद्र के परम भक्त हनुमान जी महाराज को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान के साथ हनुमान जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और मुश्किल परिस्थियों में लड़ने की शक्ति मिलती है। वहीं, मंगलवार मंगल ग्रह से संबंध रखता है।

मंगल को साहस, शक्ति, परिश्रम का कारक माना गया है। संकट या परेशानी के समय मनुष्य की ऊर्जा में हानि होती है। सनातन धर्म ग्रंथों में मंगलवार को सबसे शुभ और कल्याणकारी माना गया है। इस दिन श्री रामचंद्र के परम भक्त हनुमान जी अपने भक्तों की सुध लेते हैं।


यदि आपको ऐसा लग रहा है कि सफलता हाथ लगते-लगते चूक जाती है और कहीं भी कामयाबी हासिल नहीं हो रही है, भाग्य का साथ नहीं मिल रहा है, तो मंगलवार को कुछ उपाय करें। आपको निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा और हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मंगलवार के ये उपाय

1.मंगलवार को भगवान श्री रामचंद्र के मंदिर जाएं। हनुमान जी के श्री रूप के मस्तक का सिंदूर दाहिने हाथ के अंगूठे से लेकर सीता माता के श्री रूप के श्री चरणों में लगा दें और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करें।

2.यदि आप शनि दोष से पीड़ित हैं तो मंगलवार को काली उड़द, कोयले की एक पोटली बनाकर इसमें एक सिक्का भी डाल लें। अब इस पोटली को अपने ऊपर से उसार कर किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने के बाद किसी हनुमान मंदिर में जाकर राम नाम का जप करें इससे शनि दोष का प्रभाव कम हो जाएगा।

3. मंगलवार की सुबह धागे में चार मिर्ची नीचे तथा तीन मिर्च ऊपर और बीच में नींबू पिरोकर घर और व्यवसाय के दरवाजे पर लटका दें। इससे नकारात्मकता समाप्त होती है और सकारात्मकता का संचार होता है

4.मंगलवार को काले तिल, जौ का आटा और तेल मिला कर आटा गूंथ लें। इस आटे से एक रोटी बना कर उस पर तेल और गुड़ चुपड़ कर जिस को नजर लगी हो उस पर से सात बार उवारकर भैंस को खिलाएं।

5.आप नौकरी पाना चाहते हैं या बिजनेस में तरक्की चाहते हैं, तो मंगलवार को मंदिर में जाएं और हनुमान जी का दर्शन करें। उनके लिए एक दीपक जलाएं। फिर उनके समक्ष बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। ऐसा आप 5 या 11 मंगलवार करें. हनुमान जी आपकी मनोकामना पूरी करेंगे।

6. यदि आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो उस दिन स्नान के बाद हनुमान चालीसा का पाठ कर और हनुमान जी की पूजा करके जाएं.।आपको सफलता मिलेगी, हनुमत कृपा से आपके सभी प्रकार के भय दूर हो जाएंगे।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।