यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Masik Kalashtami 2024: नहीं होगी किसी भी चीज की कमी, कालाष्टमी पर करें राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप
भगवान काल भैरव की कृपा पाने के लिए कालाष्टमी के दिन अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप जरूर करें।
Publish Date: Sun, 26 May 2024 04:20:34 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 May 2024 04:20:34 PM (IST)
कालाष्टमी पर किए जाने वाले उपाय।HighLights
- कालाष्टमी व्रत 30 मई को रखा जाएगा।
- तंत्र विद्या सीखने वाले लोग कालाष्टमी के दिन विशेष पूजा करते हैं।
- काल भैरव की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है।
धर्म डेस्क, इंदौर। Masik Kalashtami 2024: कालाष्टमी का त्योहार हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इसी तरह ज्येष्ठ माह में कालाष्टमी व्रत 30 मई को रखा जाएगा। तंत्र विद्या सीखने वाले लोग कालाष्टमी के दिन काल भैरव देव की विशेष पूजा करते हैं। इस दिन व्रत रखने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, काल भैरव की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है। भगवान काल भैरव की कृपा पाने के लिए कालाष्टमी के दिन अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप जरूर करें।
- मेष राशि के जातकों को कालाष्टमी के दिन "ओम ह्रीं क्षत्रियाय नमः" मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।
- वृषभ राशि के लोगों को कालाष्टमी पर 'ओम ह्रीं सिद्धाय नम:' मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।
- मिथुन राशि के जातकों को कालाष्टमी के दिन 'ओम ह्रीं सिद्धिसेविताय नम:' मंत्र का 51 बार जाप करना चाहिए।
- कर्क राशि के जातकों को कालाष्टमी पर 'ओम ह्रीं कंकालाय नम:' मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।
- सिंह राशि के लोगों को कालाष्टमी के दिन 'ओम ह्रीं काला-काष्ठा-तनवे नम:' मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
- कन्या राशि के जातकों को कालाष्टमी के दिन 'ओम ह्रीं श्मशानवासिने नम:' मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
- तुला राशि के जातकों को कालाष्टमी के दिन 'ओम ह्रीं पिंगललोचनाय नम:' मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।
- वृश्चिक राशि के लोगों को कालाष्टमी के दिन 'ओम ह्रीं क्षेत्रपालाय नम:' मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।
- धनु राशि के लोगों को कालाष्टमी के दिन 'ओम ह्रीं जगत्-रक्षा-कराय नम:' मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।
- मकर राशि के लोगों को कालाष्टमी के दिन 'ओम ह्रीं योगिनीपतये नमः' मंत्र का 5 माला जाप करना चाहिए।
- कुंभ राशि के लोगों को कालाष्टमी के दिन 'ओम ह्रीं कालाय नम:' मंत्र का 5 माला जाप करना चाहिए।
- मीन राशि वालों को कालाष्टमी के दिन 'ओम ह्रीं कपालमालिने नम:' मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'