Palmistry News: हथेली में हो ये रेखाएं तो समझो फूट गई किस्मत, भविष्य में आएगी कई परेशानियां
Palmistry News: स्वास्थ्य रेखा का जीवन रेखा से मेल न खाना शरीर दीर्घायु और शक्ति का प्रतीक है।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 06 Jun 2023 09:42:35 AM (IST)
Updated Date: Tue, 06 Jun 2023 10:49:12 AM (IST)
.webp)
Palmistry News। अधिकांश लोग अपने भविष्य को जानने को लेकर उत्सुक रहते हैं। इस मामले में लग्न कुंडली के बाद सबसे ज्यादा भरोसा हस्त रेखा ज्योतिष पर किया जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र की एक प्राचीन शाखा है, जो हाथ की रेखाओं व चिन्हों के आधार पर जातक के भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताता है। हथेली की रेखाएं लोगों के अच्छे और बुरे भाग्य के बारे में बताती है। यहां जानें हाथ की कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में, जो दुर्भाग्य का संकेत देती है -
जीवन रेखा को काटने वाली बाधा रेखाएं
हथेली में ये रेखाएं जीवन रेखा को क्रॉस करते हुए निकलती है। जीवन रेखा को काटने वाली छोटी रेखाएं बाधा रेखा कहलाती है। इस बाधा रेखाओं से किसी भी जातक की मृत्यु के बारे में भी पता किया जा सकता है। जीवन रेखा पर मौजूद ये बाधा रेखाएं भविष्य में परेशानियां बढ़ाती है।
वृत्त रेखाएं भी देती है दिक्कत
जातक के हाथ में कुल सात पर्वतों का जिक्र हस्त रेखा ज्योतिष में किया गया है। हर पर्वत का अपना स्थान होता है, लेकिन यदि पर्वत पर वृत्त रेखा या गोल घेरे जैसी रेखाएं हो तो सकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है। लेकिन यदि गुरु पर्वत पर वृत्त रेखा हो तो यह शुभ परिणाम देती है।
द्वीप चिन्ह
हर जातक के हाथ में अलग-अलग तरह के चिन्ह भी होते हैं। ज्योतिष में 8 विशेष चिन्हों को जिक्र किया गया है। उनमें से एक चिह्न द्वीप के समान भी होता है। अगर किसी जातक की हथेली द्वीप का चिन्ह होता है तो यह दुर्भाग्य का प्रतीक होता है। जातक को जीवन में असफलता का सामना करना पड़ता है।
स्वास्थ्य रेखा
स्वास्थ्य रेखा का जीवन रेखा से मेल न खाना शरीर दीर्घायु और शक्ति का प्रतीक है। जीवन रेखा और स्वास्थ्य रेखा आपस में टच हो जाती है तो स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है। व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो जाता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'